Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

    10 hours ago

    1

    0

    भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी डी सजित बाबू को केरल का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी साझा की।कार्यालय ने कहा, ‘‘भारत निर्वाचन आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी पद पर नियुक्ति के लिए डी सजित बाबू के नाम को मंजूरी दे दी।’’ अधिकारी बाबू फिलहाल केरल के सामान्य शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अधिकारियों के मुताबिक, वह इससे पहले जिलाधिकारी, सप्लाईको के आयुक्त, राष्ट्रीय आयुष मिशन के राज्य मिशन निदेशक, सहकारिता समितियों के निबंधक और पशुपालन विभाग के विशेष सचिव के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं। केरल के पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू. केलकर को इस साल मई में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का सचिव नियुक्त किया गया था।अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी पद के लिए सजित बाबू के नाम की सिफारिश की थी, जिसे बाद में निर्वाचन आयोग ने मंजूरी दे दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया
    Next Article
    Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment