Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ICAI रिजल्ट्स में लखनऊ के मेधावियों का दबदबा:नैना अग्रवाल रहीं टॉपर, ऑल इंडिया में 12वीं रैंक

    3 hours ago

    1

    0

    ICAI ने जनवरी 2026 सत्र की सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा में लखनऊ के कई अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर अपने परिवार और शिक्षकों का मान बढ़ाया। सफल अभ्यर्थियों में करीब 70% फीमेल अभ्यर्थी रहे। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में नैना अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने ऑल इंडिया में 12वीं रैंक प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया। कार्तिक सिंह दूसरे और आयुष प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं सीए फाउंडेशन परीक्षा में सौम्या उपाध्याय, अमिषी सक्सेना और आकर्षिका चौधरी टॉपर रहीं। इस बार सीए फाउंडेशन परीक्षा में लखनऊ से 1324 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें 197 सफल रहे। वहीं सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में दोनों ग्रुप में 263 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 16 विद्यार्थी दोनों ग्रुप में उत्तीर्ण हुए। ग्रुप-एक में 15 और ग्रुप-दो में 5 अभ्यर्थी सफल रहे। अलग-अलग परिणामों में ग्रुप-एक में 683 में से 62 और ग्रुप-दो में 253 में से 61 अभ्यर्थी पास हुए। कठिन समय में मेहनत से की पढ़ाई नैना अग्रवाल ने बताया कि उन्हें लखनऊ में पहली और ऑल इंडिया में 12वीं रैंक मिली है। परीक्षा के दौरान उनके पिता रमन अग्रवाल का निधन हो गया था। ऐसे कठिन समय में मां राधा अग्रवाल ने उन्हें हौसला दिया। माता-पिता की प्रेरणा और आशीर्वाद से ही यह सफलता संभव हो सकी। लक्ष्य पर अडिग रहने की सीख से मिली कामयाबी कार्तिक सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय पिता रवि कुमार सिंह और मां अंजू सिंह को दिया माता-पिता ने हमेशा लक्ष्य पर अडिग रहने और मेहनत करते रहने की प्रेरणा दी, जिससे यह सफलता मिली। निरंतर अभ्यास से मिली सफलता आयुष प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पिता योगेंद्र प्रताप सिंह व्यवसाय करते हैं और मां सीमा सिंह गृहिणी हैं। तैयारी के दौरान एकाग्रता बनाए रखना और लगातार अभ्यास करने से ही सफलता मिलती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में सिलेंडर की किल्लत:लखनऊ में चटोरी गली की 40 दुकानें बंद; अफसर बोले- गैस की कमी नहीं
    Next Article
    गोरखपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत:सहजनवा क्षेत्र के डुमरैला गांव में हादसा, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment