Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंडिया-ए ने अफगानिस्तान-ए को 320 रन का टारगेट दिया:प्रियांश-कुशाग्र और तिलक ने फिफ्टी लगाई, वैभव ने 38 रन बनाए

    11 hours ago

    1

    0

    इंडिया-ए ने ट्राई नेशन सीरीज के करो या मरो मैच में अफगानिस्तान-ए को 320 रन का टारगेट दिया है। भारतीय टीम ने दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को 50 ओवर में 9 विकेट पर 319 रन बनाए। जवाबी पारी में अफगानिस्तान-ए ने 5 ओवर में एक विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। कप्तान इमरान मीर और खालिद तनिवाल क्रीज पर हैं। यश ठाकुर ने हसन इसाखिल (14 रन) को ऋतुराज गायकवाड के हाथों कैच कराया। वैभव ट्राई सीरीज में फिफ्टी नहीं लगा सके 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी 28 बॉल पर 38 रन बनाकर आउट हुए। वे लगातार चौथी पारी में फिफ्टी नहीं बना सके हैं। हालांकि, प्रियांश आर्या (58 रन), कुमार कुशाग्र (58 रन) और तिलक वर्मा (59 रन) के अर्धशतकों ने टीम को 300 के पार पहुंचा दिया। अफगानिस्तान-ए की ओर से फरिदून दऊदजई और फरमनुल्लाह सफी ने 2-2 विकेट झटके। वैभव इस सीरीज के 4 मैचों में 117 रन ही बना सके। इस सीरीज में उनका बेस्ट प्रदर्शन 44 रन रहा। वैभव की पिछली 4 पारियां देखिए… प्रियांश आर्या ने फिफ्टी लगाई 24 साल के भारतीय ओपनर प्रियांश आर्या ने लिस्ट-ए करियर की चौथी फिफ्टी लगाई। वे 42 बॉल पर 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के साथ 75 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। दोनों टीमों के प्लेइंग-XI इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज और यश ठाकुर। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, बहीर शाह, फरमनुल्लाह सफी, शाम्स उर रहमान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), जाहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, फैसल शान अहमदजई, फरिदून दऊदजई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गिल की 38 बॉल पर फिफ्टी:रोहित शर्मा 48 रन बनाकर आउट; अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत 146/2
    Next Article
    ICC Rankings: श्रेयस अय्यर को जबरदस्त नुकसान, आईसीसी वनडे रैंकिंग में रहमानुल्ला गुरबाज ने मारी लंबी छलांग

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment