Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गिल की 38 बॉल पर फिफ्टी:रोहित शर्मा 48 रन बनाकर आउट; अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत 146/2

    11 hours ago

    1

    0

    अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत ने शुरुआती झटके के बाद अच्छी वापसी की है। ओपनर यशस्वी जायसवाल दूसरे ओवर में 4 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी हुई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने 21 ओवर में 2 विकेट पर 146 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। गिल अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। रोहित शर्मा 48 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय प्लेइंग-11 में तीन बदलाव हुए हैं। प्रिंस यादव डेब्यू कर रहे हैं, जबकि कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल की वापसी हुई है। नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे और प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हैं। तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। टीम ने धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव। अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेलिया खरोटे, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, बिलाल सामी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिंगर सोनू निगम की गर्दन की नसें दबीं:MRI, CT स्कैन हुआ, पेन किलर्स से गला भारी, बोले- भुगत रहा हूं, कॉन्फिडेंस कम हुआ
    Next Article
    इंडिया-ए ने अफगानिस्तान-ए को 320 रन का टारगेट दिया:प्रियांश-कुशाग्र और तिलक ने फिफ्टी लगाई, वैभव ने 38 रन बनाए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment