Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंडिया-ए न्यूजीलैंड दौरे पर 3 चार दिवसीय मैच खेलेगा:24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरुआत; सीनियर टीम के दौरे से पहले मुकाबले

    15 hours ago

    1

    0

    इंडिया-A टीम इस साल के अंत में न्यूजीलैंड-ए से 3 चार दिवसीय मैच खेलेगा। इसका पहला मैच 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरु होगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इसकी पुष्टि की है। ये मुकाबले भारत और न्यूजीलैंड के बीच अक्टूबर-नवंबर में होने वाली सीरीज से पहले खेली जाएगी। इस दौरे पर भारतीय टीम 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने दी जानकारी न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा- ‘घरेलू रेड-बॉल सीजन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले भी होंगे। न्यूजीलैंड ए, भारत ए की मेजबानी करेगा। दोनों टीमों के बीच तीन चार दिवसीय मैच 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे।’ भारत ने हालिया श्रीलंका दौरे से पहले वहां इसी तरह की ए-सीरीज खेली थी। इस सीरीज में ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और गुरनूर बरार जैसे खिलाड़ियों को मुख्य टीम के दौरे से पहले मैच खेलने का अनुभव मिला था। नवंबर में न्यूजीलैंड जाएगी भारतीय टीम भारतीय टीम नवंबर में न्यूजीलैंड का तीन फॉर्मेट का दौरा करेगी। इस दौरान वह पांच टी20 और वनडे खेलेगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। इस सीरीज का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारत की क्वालिफिकेशन संभावनाओं पर अहम असर होगा। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मिस्बाह-उल-हक ने सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दिया:टेस्ट टीम में बदलाव के अगले दिन लिया फैसला, पाकिस्तान बोर्ड ने स्वीकार नहीं किया पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बीच नेशनल सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बोर्ड को ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा भेजा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आकिब नबी न्यूजीलैंड दौरे से पहले सरे से काउंटी खेलेंगे:टीम से जुड़े, कल से यॉर्कशायर से पहला मुकाबला होगा
    Next Article
    BPL फिक्सिंग विवाद: BCB के पूर्व डायरेक्टर सस्पेंड:तीन पर ICC एंटी-करप्शन कोड के तहत केस दर्ज; 14 दिन में जवाब देना होगा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment