Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंडियन बैंक मैनेजर ने असिस्टेंट मैनेजर को लात मारी, VIDEO:बिजनौर में जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, केस

    10 hours ago

    1

    0

    नजीबाबाद के इंडियन बैंक की शाखा में असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर गौरव सिंह ने ब्रांच मैनेजर सुधीर कुमार पर मारपीट और जातिसूचक गाली देने का आरोप लगाया है। गौरव सिंह ने इस मामले में नजीबाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना 6 अक्टूबर 2026 को हुई थी। शिकायत के मुताबिक, गौरव सिंह को एक जांच के लिए बैंक बुलाया गया था। आरोप है कि पूछताछ के दौरान सुधीर कुमार ने उनके साथ अभद्रता की और जातिसूचक शब्द कहे, जैसे "तू हमारी बराबरी नहीं कर सकता"। गौरव सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि ब्रांच मैनेजर ने उनके साथ हाथापाई की, लात मारकर जमीन पर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा, "तुझे गोली से मार दूंगा"। पीड़ित का कहना है कि पहले भी उन्हें चेन्नई ट्रांसफर कराने की धमकियां मिली हैं, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास है। गौरव सिंह के अनुसार, बैंक में नियमों के खिलाफ काम करने से मना करने पर उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था और उनके खिलाफ झूठी शिकायतें भी दर्ज कराई जा रही थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विद्यार्थियों को बांटीं कॉपी-किताबें:रामविलास धनगर बोले- शिक्षा ही बेहतर भविष्य की नींव; शिक्षक सम्मानित
    Next Article
    मेरठ में भाजपा यूपी सहप्रभारी मेधा कुलकर्णी ने ली बैठकें:जिला पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों के साथ चुनावी रणनीति पर किया संवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment