Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में भाजपा यूपी सहप्रभारी मेधा कुलकर्णी ने ली बैठकें:जिला पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों के साथ चुनावी रणनीति पर किया संवाद

    20 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश की सह-प्रभारी मेधा कुलकर्णी शुक्रवार आज मेरठ दौरा किया। सहप्रभारी बनने के बाद मेधा कुलकर्णी का ये मेरठ में पहला दौरा रहा। इस दौरान वो तीन प्रमुख संगठनात्मक बैठकें ली और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में पूरे मनोयोग से कार्य करने की बात कही। मेधा कुलकर्णी ने ग्रांडओरा रिजॉर्ट में हुई इन बैठकों में सबसे पहले पंचायत प्रतिनिधि एवं निकाय प्रतिनिधि बैठक ली। इसके बाद भाजयुमो (युवा मोर्चा) की बैठक हुई। तीसरी बैठक जिले के पदाधिकारियों के साथ व महिला मोर्चा की हुई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से लेकर निकाय चुनावों पर चर्चा बैठकों में भाग लेने के लिए पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर भी मेरठ पहुंचे। बैठकों में आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, निकाय चुनावों की तैयारियों, युवा मोर्चा की सक्रियता एवं संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने को लेकर बातचीत हुई। 1. पंचायत एवं निकाय प्रतिनिधि बैठक - प्रातः 11:00 बजे आयोजित प्रथम बैठक में मेरठ एवं सहारनपुर मंडल के पंचायत प्रतिनिधियों एवं निकाय प्रतिनिधियों के साथ संगठन सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरव चौधरी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सह-प्रभारीगण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं निकाय चुनाव भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं - प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन एवं मुख्यमंत्री योगी जी की विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और जनता से सीधा संवाद स्थापित करें। 2. युवा मोर्चा बैठक - पंचायत बैठक के पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की बैठक आयोजित हुई। जिसमें युवा कार्यकर्ताओं को आगामी सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण एवं सोशल मीडिया प्रबंधन में युवा मोर्चा की भूमिका को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। सह-प्रभारीगण ने आह्वान किया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव, वार्ड-वार्ड जाकर अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़ने का कार्य करें। 3. महिला मोर्चा बैठक - तत्पश्चात महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें महिला मोर्चा की बहनों ने लखपति दीदी योजना, उज्ज्वला योजना, महिला आरक्षण एवं केंद्र-प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती मेधा कुलकर्णी जी ने महिला मोर्चा को संगठन में और अधिक सक्रिय एवं सशक्त भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडियन बैंक मैनेजर ने असिस्टेंट मैनेजर को लात मारी, VIDEO:बिजनौर में जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, केस
    Next Article
    भाजपा नेता की पत्नी के कंगन चोरी:नौकर पर चोरी का शक, परिजनों का पिटाई का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment