Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंडियन विमेंस हॉकी टीम वर्ल्ड कप क्वालिफायर के फाइनल में:इटली को 1-0 से हराया, अब खिताब के लिए इंग्लैंड से भिड़ंत

    1 hour ago

    1

    0

    एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2026 में भारतीय महिला टीम फाइनल में पहुंच गई है। हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी हॉकी ग्राउंड में खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने इटली को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल मनीषा चौहान ने 40वें मिनट में किया। फाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। मुकाबला शनिवार शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। शुरुआती क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच रही कांटे की टक्कर मैच की शुरुआत काफी रोमांचक रही। पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें मिडफील्ड में पोजीशन बनाने के लिए संघर्ष करती दिखीं। भारत ने शुरुआत में कुछ अच्छे अटैक किए और इटली के सर्कल में एंट्री की, लेकिन इटली के डिफेंस ने उन्हें रोक दिया। धीरे-धीरे इटली ने भी आक्रामक रुख अपनाया और गोल करने के कुछ अच्छे मौके बनाए, लेकिन भारतीय गोलकीपर और डिफेंडर्स ने मुस्तैदी दिखाई। दूसरे क्वार्टर में भारत को मिले 3 पेनल्टी कॉर्नर, पर गोल नहीं हुआ दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत की। मेजबान टीम ने मैदान के किनारों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को आगे बढ़ाया और इटली के डी में लगातार हमले किए। 18वां मिनट: भारत को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। नवनीत कौर ने सीधा शॉट लिया, जिसे इटली की गोलकीपर लूसिया इनेस कारुसो ने शानदार तरीके से बचा लिया। 27वां मिनट: भारत को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला। टीम ने अलग वेरिएशन अपनाते हुए गेंद कप्तान सलीमा टेटे को दी, लेकिन उनका शॉट इटली के डिफेंडर ने गोल लाइन पर रोक दिया। 29वां मिनट: हाफ टाइम से ठीक पहले भारत को एक और मौका मिला, लेकिन नवनीत का शॉट टारगेट से बाहर रह गया। 40वें मिनट में मनीषा ने किया गोल हाफ टाइम के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव बनाए रखा। आखिरकार 40वें मिनट में मनीषा चौहान ने फील्ड गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद इटली ने बराबरी की काफी कोशिश की, लेकिन कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई में भारतीय टीम ने अंत तक अपनी लीड बरकरार रखी और फाइनल का टिकट पक्का किया। फाइनल में इंग्लैंड से होगा मुकाबला, स्कॉटलैंड को 2-0 से हराया टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इंग्लैंड की ओर से लॉटी बिंघम ने 25वें और डार्सी बॉर्न ने 29वें मिनट में गोल किए। अब शनिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। उरुग्वे और वेल्स जीते 5वें से 8वें स्थान के लिए हुए मुकाबलों में उरुग्वे ने ऑस्ट्रिया पर 3-0 की एकतरफा जीत दर्ज की। उरुग्वे के लिए टेरेसा वियाना ने दो और कप्तान मैनुएला विलर ने एक गोल किया। वहीं, एक अन्य मैच में वेल्स ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हरा दिया। वेल्स की कप्तान एलिजाबेथ बिंघम ने दो गोल किए। ----------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दूसरा वनडे- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया:सदाकत की फिफ्टी, 3 विकेट भी झटके; सलमान के रनआउट पर विवाद पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 128 रन से हराया दिया है। इस जीत से टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को मीरपुर में खेला जाएगा। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस की किल्लत से ईद की तैयारियों पर असर:महिलाओं ने कम किए पकवान , कई घरों में कैंसिल हुई छोटी दावतें
    Next Article
    "मुज्तबा खामेनेई-अन्य अधिकारियों की जानकारी दो और 92 करोड़ रुपए इनाम में ले जाओ", अमेरिका ने कर दी बड़ी घोषणा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment