Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी जेल भेजे:घर से उठाकर खेत ले गए, तहेरे भाई से फोन पर जुर्म कबूला

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना 11-12 मार्च की मध्यरात्रि को चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पीड़िता के पिता दिल्ली गए हुए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य पड़ोस में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने किशोरी को घर से उठाकर खेत पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पिता की शिकायत पर विवेक पुत्र घनश्याम, गौरव पुत्र रामवीर, अमन पुत्र देवी सिंह और शिवा पुत्र महेश के खिलाफ गुरुवार रात को एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने किशोरी को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर खेत में ले गए, जहां उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। रात करीब 1 बजे आरोपी गौरव ने किशोरी के चचेरे भाई को फोन कर बताया कि उन्होंने उसकी बहन के साथ बुरा काम किया है और वह बेहोशी की हालत में खेत में पड़ी है। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। सुबह घर पहुंचने पर पिता को परिवार के सदस्यों ने पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कानूनी कार्रवाई के बाद चारों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दरोगा भर्ती परीक्षा, लड़कियों की बाली उतरवाई:रेटिना चेक कर एंट्री दी, जूते-मोजे उतरवाए, 53 सेंटर पर थ्री लेयर चेकिंग
    Next Article
    बरेली में दारोगा भर्ती परीक्षा में त्रिस्तरीय सुरक्षा:जूते-मोजे चेक कर रही पुलिस, बेल्ट-कलावा और घड़ी उतरवाई; 19 केंद्रों पर परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment