Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंफ्लूएंसर शादाब जकाती का ज्वैलरी शोरूम सील:मेरठ में पार्किंग की जगह बनाया था; ओपनिंग के बाद हुए थे अरेस्ट

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ में बुधवार को इंफ्लूएंसर शादाब जकाती के ज्वैलरी शोरूम जकाती ज्वैलर्स को सील कर दिया गया। आवास विकास की टीम ने बताया कि नक्शे के हिसाब से जकाती का शोरूम पार्किंग की जगह पर बना है। इसलिए सील की कार्रवाई की गई। दोपहर 12 बजे भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ आवास विकास और प्रवर्तन दल की टीम वहां पहुंची। सीलिंग की कार्रवाई शुरू होते ही शादाब जकाती की पुलिस से बहस हुई, लेकिन टीम ने जकाती का शोरूम सील कर दिया। अभी 9 दिन पहले ही 28 अप्रैल को शादाब जकाती ने इस शोरूम की ओपनिंग की थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। यह शोरूम हापुड़ अड्‌डा रोड स्थित ग्रांड स्कवायर मॉल में बना है। आवास विकास की टीम का कहना है कि पूरे मॉल का संचालन ही मानकों के विपरीत हो रहा था। इसलिए पूरे मॉल को सील किया गया है। सीलिंग का पूरा एक्शन करीब 5 घंटे चला। दुकानें खाली करने के लिए 2 घंटे का समय दिया दोपहर करीब 12 बजे आवास विकास और प्रवर्तन दल की टीम के 15 लोग वहां पहुंचे। साथ में नौचंदी थाने की फोर्स भी थी। टीम ने पहुंचते ही अनाउंसमेंट किया कि कांप्लेक्स को सील किया जाना है, दुकानदार अपनी दुकानों से सामान निकाल लें। 2 घंटे का समय दुकानें खाली करने को दिया गया, इसके बाद टीम ने सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी। जो शाम 5 बजे तक चली। इस कांप्लेक्स में फ्रंट में बेसमेंट में शादाब जकाती का जकाती ज्वैलर्स है। कांप्लेक्स के बेसमेंट में दुकानें हैं। इसके ऊपर ग्राउंड, फर्स्ट, सेकेंड फ्लोर पर भी दुकानें बनी हैं। थर्ड फ्लोर पर हॉल है। सभी सील हो चुके हैं। कांप्लेक्स मालिक बोला- कल तक मानक पूरे कराएंगे ग्रैंड स्क्वेयर कंपलेक्स के मालिक सईद सैफी ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले यह कंप्लेक्स बना था, इसकी फायर एनओसी आने में कुछ समय लग गया। आवास विकास के अधिकारियों ने यही कारण बताते हुए कंपलेक्स सील कर दिया है। अफसरों ने कहा- हम जब अपने मानक पूरे कर देंगे तब सील खुल जाएगी। ये मानक हम कल तक पूरे करा देंगे। भाजपा नेता ने की थी शिकायत भाजपा नेता राहुल ठाकुर ने आवास विकास से लिखित शिकायत की थी। कहा था- हापुड़ रोड स्थित ग्रैंड स्क्वेयर कॉम्प्लेक्स (प्लॉट संख्या 427/12 और 428/12) पर बने इस बड़े परिसर का निर्माण आवास विकास के कुछ अधिकारियों की कथित मिलीभगत से अवैध रूप से कराया गया है। इस निर्माण से विभाग को भारी वित्तीय नुकसान होने की बात भी कही जा रही है। संबंधित परिसर नियमों के खिलाफ तैयार किया गया है, जबकि वर्तमान में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत ऐसे अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया कई स्थानों पर जारी है। शिकायत में बताया गया है कि नक्शे के अनुसार, शादाब जकाती का शोरूम पार्किंग की जगह पर बना है। पूरा कांप्लेक्स नक्शे के विपरीत बना है। कांप्लेक्स के मालिक सऊदी में रहते हैं। इससे पहले राहुल ठाकुर ने शादाब जकाती के एक वीडियो की शिकायत की थी। उन्होंने कहा था- जकाती तुझे जेल तो जाना पड़ेगा, मैं इसकी शिकायत सीएम योगी और पीएम मोदी से भी करुंगा। शोरूम के उद्घाटन के बाद अरेस्ट हुए थे जकाती शादाब जकाती ने 28 अप्रैल को हापुड़ रोड पर 'वर्ल्ड स्क्वायर बिल्डिंग' में जकाती ज्वेलर्स नाम से शोरूम खोला था। शोरूम की ओपनिंग पर शादाब जकाती ने बिना अनुमति रोड शो निकाला। इसमें काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। इस प्रोग्राम में क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह सहित तमाम इंफ्लूएंसर भी पहुंचे। इसके चलते सड़क पर अफरा-तफरी मचने वाले हालात बन गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले भीड़ को हटाकर रास्ता क्लियर कराया। जांच में पता चला कि जकाती की तरफ से बिना अनुमति रोड शो निकाला गया। पुलिस ने देर रात शादाब जकाती सहित अन्य 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था, हालांकि शांति भंग में चालान होने के कारण उन्हें थाने से ही जमानत मिल गई। कौन हैं शादाब जकाती? शादाब उत्तर प्रदेश के मेरठ के इंचौली क्षेत्र के रहने वाले हैं। क्रिकेट के शौकीन हैं। सऊदी अरब में बतौर ड्राइवर काम कर चुके हैं। वहीं से वीडियो बनाने की शुरुआत की थी। शादाब का एक वीडियो '10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी...' हिट हो चुका है। इसे करोड़ों लोग देख चुके हैं। रैप सिंगर बादशाह, क्रिकेटर रिंकू सिंह और कुलदीप यादव समेत कई सेलिब्रिटीज इस वीडियो को कॉपी कर चुके हैं। अब वे सोशल मीडिया पर बड़ी पहचान बन चुके हैं। शादाब जकाती पर पहले भी FIR हुई… शादाब जकाती अक्सर विवादों में रहते हैं। 27 नवंबर, 2025 को मेरठ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। भाजपा नेता राहुल ठाकुर ने उन पर अश्लील वीडियो कंटेंट बनाने का आरोप लगाया था। जिस वीडियो को लेकर विवाद हुआ था, उसे उन्होंने अपनी बेटी के साथ बनाया था। वीडियो में वे एक बच्ची और दो महिलाओं के साथ दिखाई दिए थे। इसमें शादाब, एक किराने की दुकान पर बैठे हैं। बच्ची सामान लेने आती है। जकाती पैसे मांगते हैं तो वह कहती है कि पैसे मम्मी आकर देगी। वह बच्ची से अभद्र कमेंट करते हैं। फिर वह उसकी मां पर कमेंट करते हैं। कहते हैं कि जब यह इतनी खूबसूरत है तो इसकी मम्मी कितनी खूबसूरत होगी। इसके बाद वह उस बच्ची के घर पहुंचते हैं। आवाज देने पर घर का दरवाजा एक महिला खोलती है। महिला से शादाब कहते हैं कि तुम्हारी बच्ची सामान लेकर आई थी। अब तुम पैसे क्या दोगी? एक KISS ही दे दो। इसी बीच नाबालिग घर के अंदर से एक महिला के साथ बाहर आती है। जकाती से कहती है कि अंकल मेरी मम्मी ये हैं, जो मेरे साथ हैं। इसके बाद जकाती पैसे मांगने लगते हैं। --------------------- ये खबर भी पढ़िए बुलंदशहर में बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों को मार डाला:चेहरे पर केक लगाने पर भड़का; पत्नी बोलीं- खून के बदले खून चाहिए, इलाके में फ्लैग मार्च बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी के दौरान भाजपा नेता के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी गई। शनिवार रात 12 बजे जिम में पार्टी चल रही थी। चश्मदीदों ने बताया कि भाजपा नेता के चचेरे भाई ने बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक पन्ने का मेमोरेंडम तैयार, अब थमेगी US और ईरान की जंग!
    Next Article
    शादी से लौटते वक्त खड़ी डीसीएम से टकराई बाइक:मैनपुरी में भाई-बहन की मौत, भांजा गंभीर; जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment