Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इफ्तार पार्टी में प्रधानी चुनाव के उम्मीदवारों में मारपीट, VIDEO:गाजियाबाद में 30 मिनट की पत्थर बाजी में फटे 10 के सिर,दारोगा बनाते रहे वीडियो, पैरोल पर आया था हिस्ट्रीशीटर

    5 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में इफ्तार पार्टी में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पहले कहासुनी हुई फिर लाठी-डंडों के साथ मारपीट शुरू हो गई। यही नहीं दोनों पक्षों ने जमकर पत्थरबाजी की। इस बीच फरीदनगर के दरोगा मामला शांत कराने बजाए हाथ में फोन लेकर वीडियो बनाते दिखें। शुक्रवार शाम 6 बजे मारपीट में 10 लोगों के सिर फट गए और कई अन्य घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है मामला प्रधानी चुनाव से जुड़ा है। जिसे लेकर दो उम्मीदवारों के समर्थकों में मारपीट हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। मोदीनगर के एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है। मामला भोजपुर थाना क्षेत्र के नाहाली गांव का बताया जा रहा है। पहले 3 तस्वीरें - अब पूरा मामला समझिए... नाहाली गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। शुक्रवार को यह तनाव उस समय चरम पर पहुंच गया फिर इफ्तार पार्टी में आने को लेकर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बात गाली-गलौज से शुरू हुई। कुछ ही मिनटों में लाठी-डंडों के साथ मारपीट होने लगी। इसमें लगभग 10 लोगों के सिर फट गए, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी (PAC) तैनात कर दी गई है। आसपास के लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दोनों पक्षों के दर्जनों लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े। चीख-पुकार के बीच गांव की गलियां देखते ही देखते रणक्षेत्र में तब्दील हो गई। फरीदनगर के दरोगा संजय कुमार वीडियो बनाते दिखें ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि जब यह हिंसक झड़प हो रही थी, तब पुलिस टीम मौके पर मौजूद थी। लेकिन पुलिस कर्मियों ने उपद्रवियों को रोकने के बजाय दूरी बनाए रखी। मौके पर फरीदनगर के दरोगा संजय कुमार हिंसा को रोकने के बजाय अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते हुए देखे गए। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते सख्ती दिखाती, तो शायद इतने लोग लहूलुहान होने से बच सकते थे। घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर थाना पुलिस के आला अधिकारी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उपद्रवियों को खदेड़ा और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। छत से उपद्रवियों ने बरसाए पत्थर वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा कि छत से दोनों पक्षों ने पथराव किया है। उपद्रवियों में दो घंटे तक झगड़ा हुआ जिसके बाद 30 मिनट तक उपद्रवियों ने छत की बालकनी से ईंट पत्थर बरसाए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। एक व्यक्ति छत से पत्थर फेक रहा और कह रहा कह रहा आ जा तेरा ऐसा इलाज करेंगे कि भूलेगा नहीं। गाली गलौज के बाद मारपीट और पथराव किया गया। जेल से पैरोल पर बाहर आया था हिस्ट्रीशीटर अहसान चौधरी चार मर्डर केस में जेल गया था। जिसमें उसने अपनी 2 बेटियों, एक प्रधान और एक गांव के व्यक्ति का मर्डर किया था। हिस्ट्रीशीटर को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद वह 27 साल बाद जेल से पैरोल पर बाहर आया था। अहसान का अपने ही परिवार के आकिल नंबरदार से विवाद चल रहा है। आकिल पक्ष के भी प्रधान रह चुके हैं। दोनों पक्षों में इफ्तार पार्टी में आने को लेकर तनाव बना जिसके बाद गाली गलौज और मारपीट हुई । 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है पुलिस ने मौके से करीब 6 लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दी गई थी। फिलहाल नाहाली गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, लेकिन भीतर ही भीतर तनाव बरकरार है। मोदीनगर के एसीपी (ACP) भास्कर वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा - चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन दोस्तों को रौंदा:एक की मौत, दो दोस्त गंभीर घायल; कई फिट दूर बिखरें गाड़ी के पुर्जे
    Next Article
    धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज:डबल रोल में रणवीर सिंह का दमदार अंदाज, फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment