Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज जीती:तीसरे मैच में 97 रन से हराया; डकेट ने 133 रन बनाए, बेकर ने 4 विकेट लिए

    21 hours ago

    1

    0

    इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया। बुधवार को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेले गए तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने 97 रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 48.3 ओवर में 328 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 46.5 ओवर में 231 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की जीत के हीरो ओपनर बेन डकेट रहे। उन्होंने 115 गेंदों पर 133 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का सातवां और 2026 चौथा शतक था। गेंदबाजी में सनी बेकर ने 45 रन देकर 4 विकेट लिए। लियाम डॉसन को 3 विकेट मिले। कैमरून ग्रीन चोटिल, कन्कशन सब्स्टीट्यूट उतरे ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान कैमरून ग्रीन को गस एटकिंसन की तेज बाउंसर हेलमेट पर लगी। चोट के बाद उनके होंठ से खून निकलने लगा और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। कन्कशन नियमों के तहत उनकी जगह ओलिवर पीक को टीम में शामिल किया गया। पीक ने 5 रन बनाए और बेकर की गेंद पर आउट हुए। डकेट और बैंटन ने तेज शुरुआत दिलाई टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पहले बल्लेबाजी चुनी। डकेट और टॉम बैंटन ने पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में 74 रन जोड़े। बैंटन ने 35 गेंदों पर 44 रन बनाए। वे जैक एडवर्ड्स की गेंद पर मिचेल मार्श को कैच दे बैठे। डकेट ने 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड एक समय 15 ओवर के अंदर 112 रन तक पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों ने वापसी की। मैट रेनशॉ ने जो रूट, जॉर्डन कॉक्स और डकेट को आउट किया। कूपर कॉनॉली और ट्रेविस हेड को भी एक-एक विकेट मिला। इंग्लैंड का स्कोर 112/1 से 195/5 हो गया। डकेट का शतक, जैक्स ने आखिरी ओवरों में रन बढ़ाए डकेट ने 94 गेंदों पर शतक पूरा किया। उन्होंने 115 गेंदों की पारी में 15 चौके और 3 छक्के लगाए। 39वें ओवर में रेनशॉ की गेंद पर वे जोश इंग्लिस को कैच दे बैठे। इसके बाद विल जैक्स ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने 48 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। डकेट और जैक्स के बीच 56 रन की साझेदारी हुई। जैक्स ने सैम करन के साथ भी 44 रन जोड़े। इंग्लैंड की टीम 48.3 ओवर में 328 रन पर ऑलआउट हुई। ऑस्ट्रेलिया के जैक एडवर्ड्स ने 31 रन देकर 4 विकेट लिए। रेनशॉ को 3 विकेट मिले। बेकर ने 34 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट गिराए 329 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। गस एटकिंसन ने ट्रेविस हेड को आउट किया। इसके बाद सनी बेकर ने मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस को पवेलियन भेज दिया। आठवें ओवर तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 34 रन पर 3 विकेट हो गया था। बेकर ने शुरुआती स्पेल में 5 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने 10 ओवर में 45 रन देकर कुल 4 विकेट हासिल किए। एटकिंसन ने भी नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी की। रेनशॉ और कैरी ने संभाली पारी शुरुआती झटकों के बाद मैट रेनशॉ और एलेक्स कैरी ने चौथे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। रेनशॉ ने 70 गेंदों पर 55 रन बनाए। लियाम डॉसन ने उन्हें आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। इसके बाद कैरी भी 37 रन बनाकर रनआउट हो गए। कॉनॉली, ओलिवर पीक और जैक एडवर्ड्स को डॉसन ने आउट किया। उन्होंने 42 रन देकर 3 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की टीम 203 रन पर 9 विकेट गंवा चुकी थी। आखिरी विकेट हैरी ब्रूक ने स्पेंसर जॉनसन को आउट कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की पारी 231 रन पर सिमट गई। पहले मैच में हारा था इंग्लैंड, फिर लगातार दो जीत तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे इंग्लैंड हार गया था। इसके बाद उसने एडिलेड में दूसरा मैच 135 रन से जीता और निर्णायक मुकाबले में 97 रन से जीत दर्ज की। शतक लगाने के बाद डकेट गूगल ट्रेंड पर आए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद इंग्लिश ओपनर बेन डकेट गूगल के टॉप ट्रेंड पर आ गए हैं। पिछले कुछ घंटों में उन्हें खूब सर्च किया जा रहा है। गूगल ट्रेंड देखिए ------------------------------------------------------- इंटरनेशनल क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सैंडपेपरगेट पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बनाएगा स्वतंत्र फोरम, खिलाड़ी-स्टाफ अपनी बात रख सकेंगे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने 2018 के सैंडपेपरगेट मामले से जुड़े खिलाड़ियों और स्टाफ को अपनी बात रखने का मौका देने के लिए स्वतंत्र फोरम बनाने का फैसला किया है। CA के अंतरिम चेयरमैन डेविड बून और मुख्य कार्यकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे से करीब एक घंटे पहले इसकी जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैनक्रॉफ्ट का खुलासा-बॉल टैम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शामिल थी:कहा- सैंडपेपर का आइडिया वॉर्नर का था, सिर्फ स्टीव स्मिथ ने मना किया
    Next Article
    साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 557 रन बनाए:रबाडा-रिकेल्टन ने 117 रन साझेदारी की; पहले टेस्ट में बांग्लादेश अब भी 57 रन पीछे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment