Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रन से हराया:पहले वनडे विल जैक्स के 5 विकेट, हैरी ब्रुक की फिफ्टी

    11 hours ago

    1

    0

    इंग्लैंड ने पहले वनडे में श्रीलंका को 89 रन से हरा दिया। चेस्टर-ली-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 176 रन पर ऑलआउट हो गई। विल जैक्स ने 8.2 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट लिए। यह वनडे में किसी इंग्लिश स्पिनर का दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है। जैक्स ने बल्ले से भी नाबाद 46 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। ब्रुक ने संभाली पारी, लेकिन 29 रन में 4 विकेट गिरे इंग्लैंड ने 31.1 ओवर में 182/3 रन बना लिए थे। कप्तान हैरी ब्रुक 67 और जो रूट 44 रन बनाकर क्रीज पर थे। ब्रुक के आउट होने के बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई। 182 से 211 रन के बीच टीम ने 4 विकेट गंवा दिए। जोस बटलर 31, रेहान अहमद 2 और जेमी ओवरटन 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विल जैक्स ने निचले क्रम के साथ मिलकर स्कोर को 265 तक पहुंचाया। उन्होंने 47 गेंद पर नाबाद 46 रन बनाए। 47वें ओवर में जैक्स ने दुष्मंथा चमीरा के खिलाफ लगातार चार चौके लगाए। डेब्यू में कोलंबगे ने रूट को किया बोल्ड श्रीलंका के 23 साल के लेग स्पिनर सचिंदु कोलंबगे का डेब्यू यादगार रहा। उन्होंने 10 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट लिए। कोलंबगे ने अपना पहला इंटरनेशनल विकेट जो रूट का लिया। उन्होंने रूट को 44 रन पर बोल्ड किया। इसके बाद जोस बटलर और जेमी ओवरटन को भी आउट किया। श्रीलंका की शुरुआत से ही लड़खड़ाई पारी 265 रन के जवाब में श्रीलंका का रन चेज कभी लय में नहीं आया। कप्तान कुसल मेंडिस ने वापसी करते हुए 42 रन बनाए। दुनिथ वेलालागे ने 45 रन की पारी खेलकर हार का अंतर कम किया। लेकिन विल जैक्स और जेमी ओवरटन की गेंदबाजी के सामने श्रीलंका का मिडिल ऑर्डर टिक नहीं सका। 133 रन तक टीम के 7 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद वेलालागे ने कुछ तेज शॉट लगाए, लेकिन जैक्स ने उन्हें भी आउट कर दिया। इंग्लैंड की वापसी का सिलसिला जारी इंग्लैंड ने 2026 में अब तक सात में से पांच वनडे जीते हैं। टीम ने इस साल श्रीलंका के खिलाफ उसकी जमीन पर और भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सीरीज जीती थी। इंग्लैंड ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद 50 ओवर के क्रिकेट में लगातार संघर्ष किया था। 2019 से अगले छह साल में टीम ने 33 मैच जीते और 40 गंवाए। 2023 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनु भाकर फाइनल में, विमेंस शूटिंग टीम ब्रॉन्ज चूकी:एशियन गेम्स में वेटलिफ्टर चानू का इवेंट जारी, भारत के अब तक 7 मेडल
    Next Article
    दिल्ली लीग के फिक्सिंग आरोपों का IPL कनेक्शन:CSK के 5 मैचों की प्लेइंग-XI लीक करने का दावा; पूर्व खिलाड़ी का दावा-3 करोड़ रुपए कमाए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment