Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IGRS शिकायत निस्तारण में गाजीपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल:जिले के 27 में से 25 थाने भी शीर्ष पर, फीडबैक भी लिया जाता है

    8 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। फरवरी माह की रैंकिंग में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किए गए मूल्यांकन में गाजीपुर पुलिस की कार्यवाही 100 प्रतिशत पाई गई। इस उपलब्धि के साथ, जिले के 27 थानों में से 25 थानों ने भी अपने स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस कार्यालय में गठित IGRS सेल जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को संबंधित थानों को ऑनलाइन भेजता है। इसके बाद थाना प्रभारी निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच कर अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करते हैं। शिकायतों के निस्तारण के बाद आवेदकों से फीडबैक भी लिया जाता है, ताकि उनकी संतुष्टि सुनिश्चित की जा सके। पुलिस कार्यालय का IGRS सेल लगातार इस प्रक्रिया की निगरानी करता है। अधिकारियों के अनुसार, इस व्यवस्था से शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और पारदर्शिता भी बढ़ी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आयोग सदस्य को अस्पताल में मिलीं गंभीर अनियमितताएं:गंदगी, बदहाल शौचालय और खराब भोजन व्यवस्था पर जताई नाराजगी
    Next Article
    मौलाना का पुतला फूंक रहे करणी सेना के पदाधिकारी झुलसे:योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन, पेट्रोल डालते ही भड़की आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment