Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आयोग सदस्य को अस्पताल में मिलीं गंभीर अनियमितताएं:गंदगी, बदहाल शौचालय और खराब भोजन व्यवस्था पर जताई नाराजगी

    7 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदनी ने मंगलवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अस्पताल पहुंचीं आयोग की सदस्या ने अल्ट्रासाउंड कक्ष में महिला कर्मी की अनुपस्थिति, बदहाल शौचालयों और खराब सफाई व्यवस्था पर आपत्ति जताई। उन्होंने ओपीडी और अन्य विंग के सामने अव्यवस्थित तरीके से बैठे मरीजों की भीड़ पर भी सवाल उठाए और सीएमएस को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। आयोग की सदस्या के अस्पताल पहुंचते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई। एक ओर वह व्यवस्थाओं का जायजा ले रही थीं, वहीं दूसरी ओर सफाई कर्मी आनन-फानन में अस्पताल और शौचालयों में पोछा लगाते दिखे। उन्होंने इमरजेंसी और वार्ड का निरीक्षण किया, जहां बेड पर गंदी चादरें देखकर नाराजगी व्यक्त की। महिला वार्ड में निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मी को हड़बड़ी में पोछा लगाते देख उन्होंने टिप्पणी की कि ऐसा प्रतीत होता है कि उनके आने की सूचना के बाद ही सफाई कराई जा रही है। प्रसव कक्ष के पास बने शौचालय को देखने का प्रयास किया गया तो पता चला कि सफाई चल रही है। इमरजेंसी के बगल बने शौचालयों की भी यही स्थिति थी; उनके पहुंचते ही दरवाजा बंद कर दिया गया और काफी प्रयास के बाद भी नहीं खोला गया। अस्पताल के किचन का निरीक्षण करते हुए आयोग की सदस्या ने भोजन व्यवस्था पर भी कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि अस्पताल से लगातार खराब भोजन मिलने की शिकायतें मिल रही हैं। भोजन आपूर्ति और इसकी निगरानी से जुड़े लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि गोपनीय जांच में कई तथ्य सामने आए हैं और मरीजों के भोजन में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ पूरे सबूतों के साथ शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। संयुक्त जिला अस्पताल में तैनात एक महिला सर्जन से जुड़ी शिकायतों पर भी आयोग की सदस्या ने नाराजगी जताई।इस मामले में उन्होंने सीएमएस डॉ.राज कुमार और एसीएमओ डॉ.अनिल चौधरी के साथ बंद कमरे में बैठक की।इसके बाद उन्होंने महिला सर्जन को गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में बुलाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि सरकारी चिकित्सक निजी अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं,जिससे मरीजों की जान खतरे में पड़ रही है।निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों को समय से बैठने और अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदनी ने कहा कि तमाम हिदायतों के बावजूद संयुक्त जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा है।लोगों को मौका दिया गया,लेकिन अब भी लापरवाही जारी है।जिलाधिकारी के साथ बैठक के बाद पूरी रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    138.11 करोड़ से टैप होंगे गंगा में गिर रहे नाले:सांसद ने पीएम को पत्र लिखा...राष्ट्रीय जलमार्ग-1 को कानपुर तक विस्तारित करने की मांग
    Next Article
    IGRS शिकायत निस्तारण में गाजीपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल:जिले के 27 में से 25 थाने भी शीर्ष पर, फीडबैक भी लिया जाता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment