Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ई-रिक्शा की टक्कर के बाद दो पक्षों में मारपीट:युवक घायल, कई आरोपी हिरासत में; तनाव के कारण इलाके में फोर्स तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में होली की पूर्व संध्या पर थाना दक्षिण क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, नई बस्ती निवासी विक्रम का ई-रिक्शा टकराने के बाद दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने विक्रम के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट आई। घायल विक्रम को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के दो समुदायों से जुड़े होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद मौके पर पहुंचे। उनके साथ कई थानों की पुलिस फोर्स, एलआईयू टीम और अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में पुलिस सख्त, फिर भी छलके जाम:लोगों ने उड़ाया अबीर-गुलाल, बांटे शराब के पैग; सड़कों पर मुस्तैद रही पुलिस
    Next Article
    सिसाना में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग:लाखों का घरेलू सामान राख, परिवार सुरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment