Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    EX मुस्लिम यूट्यूबर को चाकू मारने वाला एनकाउंटर में ढेर:1 लाख का इनामी था गुलफाम; एक भाई 1 मार्च को मारा गया था

    2 hours ago

    1

    0

    EX मुस्लिम सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम भी एनकाउंटर में ढेर हो गया। एनकाउंटर गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में हुआ। एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और स्वाट टीम ने गुलफाम को ढेर किया। गुलफाम मुख्य आरोपी जीशान का बड़ा भाई था। पिछले 48 घंटे में दोनों सगे भाइयों को पुलिस ने ढेर कर दिया है। दरअसल, गाजियाबाद में 27 फरवरी की रात दोनों भाइयों ने मिलकर यूट्यूबर सलीम वास्तिक को 14 चाकू मारे थे। सलीम की हालत अभी भी सीरियस है। इससे पहले, 1 मार्च की रात गुलफाम के भाई जीशान को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इसमें लोनी थाना प्रभारी बाल-बाल बचे थे। उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी थी। जबकि अन्य 2 पुलिसवालों को भी गोली लगी थी। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जीशान पर भी एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। अब जानिए क्या है मामला? इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर को 14 चाकू मारे थे इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस के मुताबिक, 27 मार्च को बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। गला रेतने की कोशिश की थी। चीखने पर हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए थे। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और परिवार को सूचना दी थी। परिजन सलीम को अस्पताल ले गए थे। वहां से उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) रेफर कर दिया गया था। उनके शरीर पर सीने, पेट, गर्दन, बाजू और पैर में 14 जख्म हैं। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर AIMIM नेता समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। घटना पर सीएम योगी ने कहा था- कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यूपी में आतंक की कोई जगह नहीं है। सांसद मनोज तिवारी भी अस्पताल पहुंचे थे। वहीं, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के अस्पताल पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया था। सलीम यूट्यूब पर 'सलीम वास्तिक 0007' के नाम से चैनल चलाते हैं। इस्लाम, मदरसों की शिक्षा पर सवाल उठाते हैं। तीन हफ्ते पहले उन्हें वीडियो पोस्ट किया था। कहा था- मेरा फेसबुक-इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया। 3.5 लाख फॉलोवर थे। ऐसे गुंडागर्दी से तुम लोग मुझे चुप नहीं करा सकते। इससे तुम्हारा मजहब सही नहीं हो जाएगा। तुम लोग मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। जब तक BJP सरकार है। हिंदू ताकत में है। ऑफिस में घुसकर हमलावरों ने चाकू मारे थे स्थानीय लोगों के मुताबिक, यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक (50) लोनी इलाके के अशोक विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। इलाके में कुछ दूरी पर उनके दो मकान हैं। एक में उन्होंने अपना ऑफिस बना रखा है। दूसरे मकान में पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, सलीम शुक्रवार को ऑफिस में थे। उनके बेटे उस्मान ने बताया कि सुबह 9 बजे पापा ऑफिस में अकेले बैठे थे, तभी दो अज्ञात युवक हेलमेट पहनकर आए और हमला कर दिया। अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ चाकू मारे। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और शरीर से खून बहने लगा। इसी बीच बदमाश फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने देखा कि सलीम दर्द से कराह रहे थे। उन्होंने उन्हें उठाकर अस्पताल भिजवाया। उस्मान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने अशफाक, सोनू, शाहरुख नेता, भाटी बिल्डर और एक स्थानीय AIMIM नेता अजगर को नामजद किया है। आरोप लगाया है कि इन लोगों ने ही सलीम की हत्या की साजिश रची थी। हिंदू संगठनों ने अस्पताल के बाहर दिया था धरना हमले की सूचना मिलने पर हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी अपने समर्थकों के साथ जीटीबी अस्पताल के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए थे। इस बीच, भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी मौके पर पहुंचे। पिंकी चौधरी से घटना की जानकारी ली थी। यूट्यबर सलीम के बारे में जानिए- सलीम के यूट्यूब चैनल पर करीब 30 हजार सब्सक्राइबर हैं। 2.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। सलीम अब तक 180 से ज्यादा वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। चैनल के बायो में उन्होंने लिख रहा है- मैं एक पूर्व-मुस्लिम हूं, जिसने वर्षों तक इस्लामी विचारधारा को समझने, परखने के बाद तर्क और प्रमाण के रास्ते पर चलने का निर्णय लिया। यह मंच उन सभी के लिए है, जो सवाल पूछने से नहीं डरते। चाहे वह भगवान के अस्तित्व से जुड़ा हो, इस्लामी ग्रंथों की प्रामाणिकता से या फिर इस्लामी संस्थाओं के सामाजिक प्रभाव से। आखिरी वीडियो हमले से एक दिन पहले यानी 26 फरवरी को अपलोड किया गया। सब्जेक्ट था- “नास्तिक होना क्या है?” वीडियो को अब तक करीब 13 हजार लोग देख चुके हैं। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल्याणपुर में महिला से चेन लूटी:सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    जंगली सूअर ने किसान को जबड़े में दबोचा:महोबा में पालतू कुत्तों ने लड़कर बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment