Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ई-रिक्शा की टक्कर से 5 वर्षीय अर्जुन की मौत:फर्रुखाबाद में ई-रिक्शा का पहिया मासूम के ऊपर से गुजरा, सड़क पार करते समय हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    कंपिल थाना क्षेत्र के गांव रायपुर चिनघटपुर में एक ई-रिक्शा की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम बच्चे अर्जुन की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे हुई, जब बच्चा सड़क पार कर रहा था। परिजनों के अनुसार, अर्जुन अपने दूसरे घर से वापस अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह सड़क पार कर किनारे पहुंचा, कंपिल की ओर से अटैना घाट की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा का पहिया मासूम के ऊपर से गुजर गया और वाहन पलट गया। घटनास्थल पर तुरंत अफरा-तफरी मच गई। परिजन गंभीर रूप से घायल बच्चे को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जा रहे थे, लेकिन अर्जुन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक अर्जुन अपने पिता तेजसिंह का पुत्र था और अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके अन्य भाइयों के नाम मोदी और भूमिपाल हैं, साथ ही एक और छोटा भाई भी है। परिवार में इस घटना के बाद शोक का माहौल है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही ई-रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुकानों को बचाने सड़कों पर उतरे सेंट्रल मार्केट व्यापारी:आवास विकास के कार्यालय पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना महिलाएं बोलीं- ध्वस्तीकरण से पहले करेंगे आत्मदाह
    Next Article
    दवा लेने जा रही प्रिंसिपल की सड़क हादसे में मौत:लखनऊ में बाइक ने मारी टक्कर, ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment