Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुकानों को बचाने सड़कों पर उतरे सेंट्रल मार्केट व्यापारी:आवास विकास के कार्यालय पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना महिलाएं बोलीं- ध्वस्तीकरण से पहले करेंगे आत्मदाह

    12 hours ago

    1

    0

    मेरठ में सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में आज व्यापारियों ने मार्केट में पंचायत कृरने के बाद आवास विकास के कार्यालय पर महिलाओं के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं और हमें लिखित में यह आदेश नहीं मिलता कि हमारे प्रतिष्ठान नहीं टूटेंगे तब तक हम आवास विकास के कार्यालय से नहीं उठेंगे। महिलाओं की गुरुवार को हुई बैठक में उन्होंने आवास विकास को चेतावनी दी है कि यदि उनके प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चलता है तो हम उसके सामने आत्मदाह कर लेंगे जिसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। नहीं निकला कोई समाधान व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए हर तरीके से कोशिश कर चुके है लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। जनप्रतिनिधियों से लेकर भगवान तक हर जगह राहत के लिए गुहार लगाने के बाद भी उनकी परेशानी कम नहीं हुई है। न्यायालय के आदेश पर होगी कार्रवाई आवास विकास के अधिकारियों का कहना है कि ध्वस्तीकरण की कारवाई आवास विकास के आदेश के अनुसार ही की जाएगी । इसको लेकर रूप रेखा तैयार की जा रही है। बुलडोजर भी मंगाने के लिए तारीख तय हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली में फायरिंग ही नहीं, बम से भी हुआ हमला:प्रयागराज में चार नामजद समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट, आरोपी फिलहाल पकड़ से दूर
    Next Article
    ई-रिक्शा की टक्कर से 5 वर्षीय अर्जुन की मौत:फर्रुखाबाद में ई-रिक्शा का पहिया मासूम के ऊपर से गुजरा, सड़क पार करते समय हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment