Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIM लखनऊ के स्टूडेंट को मिला एक करोड़ का पैकेज:559 स्टूडेंट्स को मिले कुल 580 ऑफर, 200 से अधिक कंपनियों ने की हायरिंग

    4 hours ago

    1

    0

    IIM लखनऊ के छात्रों को देश और विदेश की कंपनियों में आकर्षक पैकेज मिले हैं। IIM लखनऊ ने अपने 40वें पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (PGP) बैच और 21वें पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट (PGP-एबीएम) बैच के लिए फाइनल प्लेसमेंट प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस वर्ष 559 छात्रों को 580 से अधिक नौकरी के ऑफर मिले हैं। प्लेसमेंट के माध्यम से छात्रों को सर्वोच्च घरेलू पैकेज (CTC) एक करोड़ रुपये प्रतिवर्ष ऑफर हुआ है। वहीं, सर्वोच्च अन्तरराष्ट्रीय पैकेज (सीटीसी) 65 लाख रुपये प्रतिवर्ष मिला है। प्लेसमेंट प्रक्रिया में छात्रों को औसत वेतन 33.2 लाख रुपये प्रति वर्ष ऑफर किए गए हैं। इन फील्ड्स में मिला प्लेसमेंट छात्रों को कंसल्टिंग, फाइनेंस, जनरल मैनेजमेंट, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, सेल्स एंड मार्केटिंग, ऑपरेशंस एंड रिटेल और ई-कॉमर्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भूमिकाएं प्रदान की गई। हाइब्रिड मोड में हुई प्लेसमेंट ड्राइव में 200 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने सक्रिय भागीदारी की। रिमोट और कैंपस दोनों पर प्रतिभागियों के लिए प्रक्रिया आसान और समावेशी बनी। इस बैच में फ्रेश ग्रेजुएट्स के अलावा फाइनेंस, कंसल्टिंग, सूचना प्रौद्योगिकी और सेल्स-मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों से अनुभवी पेशेवर भी शामिल थे। 559 को मिला प्लेसमेंट IIM लखनऊ के निदेशक एमपी गुप्ता ने कहा कि 200 से अधिक रिक्रूटर्स के सहयोग, 559 छात्रों की समर्पण भावना और हमारे फैकल्टी, पूर्व छात्रों और स्टाफ की अटूट प्रतिबद्धता के साथ IIM लखनऊ ने एक बार फिर अपनी मजबूत प्लेसमेंट उपलब्धि को बनाए रखा है। UG बैच को हार्दिक बधाई और उनके भविष्य के सभी प्रयासों में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं। पहली बार शामिल हुई कंपनियां IIM लखनऊ की प्लेसमेंट प्रक्रिया में एक्यूरेसी, एग्रेट्स, बर्जर, ब्लैक रॉक,, बोट, डारविन बॉक्स, एस्सार ग्रुप, एचडीएफसी आईबी, जिन्दल स्टील, शादी डॉट कॉम, उबर, समेत दो दर्जन कंपनियां पहली बार शामिल हुई। इन कंपनियों ने घरेलू और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर नौकरियां दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शंकराचार्य बोले- IPS ने मेरे खिलाफ साजिश रची, डिप्टी सीएम ने कहा-राहुल विदेशी टट्टू के प्यादे, पत्नी के सामने पति को 3 गोली मारीं
    Next Article
    बरेली में ‘ऑपरेशन सुरक्षित होली’ शुरू:पुलिस कंट्रोल रूम से क्लस्टर मोबाइल तक मल्टी-लेयर प्लान तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment