Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में ‘ऑपरेशन सुरक्षित होली’ शुरू:पुलिस कंट्रोल रूम से क्लस्टर मोबाइल तक मल्टी-लेयर प्लान तैयार

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली में होली से पहले पुलिस ने एक व्यापक सुरक्षा योजना लागू की है। सोमवार रात हुई वर्चुअल समीक्षा बैठक में एसएसपी अनुराग आर्य ने जिलेभर के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार में बाधा डालने वालों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ जांच प्रक्रिया की कमियों पर भी चर्चा हुई।एसएसपी ने लंबित और पुनर्विवेचना वाले मामलों की सूची मांगी है। क्षेत्राधिकारियों की निगरानी में इन मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जांच में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए हर एफआईआर को ई-साक्ष्य ऐप से जोड़ने और लंबित एसआईडी को संबंधित एफआईआर से लिंक करने पर भी जोर दिया गया।पुलिस ने होलिका दहन स्थलों और जुलूस मार्गों का पहले से निरीक्षण कर सुरक्षा मानक तय किए हैं। पिछले वर्षों में जिन स्थानों पर विवाद या तनाव की घटनाएं हुई थीं, वहां अतिरिक्त पुलिस बल, स्थायी पिकेट और ड्रोन/वीडियोग्राफी जैसे सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे। थाना प्रभारियों को संवेदनशील बिंदुओं को चिह्नित कर ड्यूटी चार्ट तैयार करने के भी आदेश दिए गए हैं। त्योहार के दौरान संभावित जोखिमों का आकलन करने के लिए डायल 112 पर दर्ज पुराने इवेंट्स की समीक्षा की जाएगी। जिन क्षेत्रों से पहले झड़प या अफवाह की सूचनाएं मिली थीं, वहां क्लस्टर मोबाइल टीमें बनाकर लगातार गश्त और रियल-टाइम रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने या भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस बार 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू रहेगी, जिसके तहत छोटी से छोटी गड़बड़ी पर भी तुरंत हस्तक्षेप किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने बताया कि 'ऑपरेशन सुरक्षित होली' के तहत बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, डेटा-आधारित समीक्षा और फील्ड मॉनिटरिंग के माध्यम से शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखा जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि होली का त्योहार सुरक्षित और उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IIM लखनऊ के स्टूडेंट को मिला एक करोड़ का पैकेज:559 स्टूडेंट्स को मिले कुल 580 ऑफर, 200 से अधिक कंपनियों ने की हायरिंग
    Next Article
    पीलीभीत में 5 दिन बाद पहुंचा कैदी का शव:तनाव को देखते हुए गांव में पुलिसकर्मी तैनात, 6 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment