Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIMT विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति:3000 से ज़्यादा विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्री, 203 मेधावियों को गोल्ड मेडल

    5 hours ago

    1

    0

    आईआईएमटी विश्वविद्यालय में 21 अप्रैल को तृतीय दीक्षांत समारोह भव्य स्तर पर आयोजित होगा। समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और छात्रों व प्रशासन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समारोह में विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में 3708 विद्यार्थियों को स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 203 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा, जबकि 29 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। साथ ही तीन विशिष्ट अतिथियों को मानद डॉक्टरेट से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम में स्वामी कैलाशानंद गिरी, स्वामी चिदानंद सरस्वती, डॉ. हरी सिंह रावत, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी और सांसद अरुण गोविल समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। कुलपति डॉ. दीपा शर्मा ने कहा कि उपराष्ट्रपति का आगमन विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गंगानगर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि समारोह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में पारा 44°C, 26 जिलों में लू का अलर्ट:स्कूलों की टाइमिंग बदली, एंटी-साइक्लोन से गर्मी और भीषण पड़ेगी
    Next Article
    फ्लैट पर 15% तक छूट, प्लॉट 5% महंगे:23 अप्रैल को UP आवास विकास परिषद बोर्ड में डबल फॉर्मूला प्रस्ताव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment