Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पारा 44°C, 26 जिलों में लू का अलर्ट:स्कूलों की टाइमिंग बदली, एंटी-साइक्लोन से गर्मी और भीषण पड़ेगी

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी में गर्मी लगातार बढ़ रही। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक दिन में लू का अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी को देखते हुए योगी सरकार ने 8वीं तक के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। अब 8वीं तक के स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेंगे। हालांकि, शिक्षकों को दोपहर 1.30 बजे तक ड्यूटी करनी होगी। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कहा- मदरसों के लिए भी यही टाइमिंग लागू रहेगी लेकिन प्राइवेट स्कूलों की टाइमिंग का फैसला मैनेजमेंट पर छोड़ दिया गया है। लू चलने की चेतावनी मंगलवार को अधिकतर जिलों में सुबह तेज धूप निकली। 26 जिलों का तापमान 40°C या इससे ज्यादा पहुंच गया। प्रयागराज, वाराणसी और बहराइच में गर्म तेज हवाएं चलीं। बाराबंकी, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर और हरदोई में उमस रही। दिन में सड़कों पर सन्नाटा दिखा। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छातों और गमछों से बचते नजर आए। मौसम विभाग (IMD) आज यानी मंगलवार को बुंदेलखंड के इलाके समेत 26 जिलों में हीटवेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है। बताया कि रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। सोमवार को योगी ने ‘X’ पर चिट्‌ठी लिखकर लोगों से अपना ख्याल रखने की अपील की थी। कहा- बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। सूती या खादी के ढीले कपड़े पहनें। चिड़ियाघरों में जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष उपाय मौसम के तल्ख मिजाज को देखते हुए चिड़ियाघरों में जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। कानपुर के चिड़ियाघर में बाघ के लिए कूलर लगाए गए हैं। भालू कीचड़ में लोटकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करता दिखा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रयागराज सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.6°C दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 20°C तक पहुंच गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी-साइक्लोन के असर से अगले 4-5 दिनों के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी होगी। अधिकांश जिलों का तापमान 45°C या इससे पार पहुंचेगा। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। फिलहाल अप्रैल के बचे दिनों में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम की तस्वीरें- मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लाग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान की वार्ता से इनकार के बाद ट्रंप की धमकी, देखें दुनिया आजतक
    Next Article
    IIMT विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति:3000 से ज़्यादा विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्री, 203 मेधावियों को गोल्ड मेडल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment