Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIMT विश्वविद्यालय में मारपीट:छात्रों ने धर्म पूछकर मारपीट का आरोप लगाया, विश्वविद्यालय के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में मुस्लिम छात्र नेताओं ने रविवार को विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि एक मुस्लिम छात्र को धर्म पूछकर पीटा गया, जबकि विश्वविद्यालय ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। वायरल वीडियो में दावा किया गया था कि विश्वविद्यालय के गेट पर कुछ छात्र होली खेल रहे थे। तभी कुर्ता-पजामा और टोपी पहने एक मुस्लिम युवक वहां से गुजरा। होली खेल रहे छात्रों ने उसे रंग लगाने का प्रयास किया, जिसके बाद कहासुनी हो गई। मुस्लिम युवक विश्वविद्यालय के अंदर भागा और अन्य छात्र उसके पीछे गए, जहां मारपीट हुई। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना को युवक और सुरक्षा गार्डों के बीच का बताया। विश्वविद्यालय के अनुसार, कुछ युवक बिना ड्रेस के परिसर में प्रवेश करने की जिद कर रहे थे, जिस कारण उन्हें रोका गया और विवाद बढ़ गया। प्रदर्शनकारी छात्रों के अनुसार, पीड़ित छात्र का नाम जीशान है, जो बिहार का रहने वाला है और विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा है। जुमे के दिन वह नमाज पढ़कर छात्रावास लौट रहा था, तभी होली खेल रहे छात्रों ने उसे टोपी और कुर्ते में देखकर उसका नाम पूछा और उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस मारपीट में जीशान को गंभीर चोटें आई हैं। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस ने जीशान पर मुकदमा दर्ज न करने का दबाव बनाया। उन्हें ब्लैकलिस्ट करने या निष्कासित करने की धमकी दी गई। छात्र नेताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगें रखीं और सवाल उठाया कि आईआईएमटी विश्वविद्यालय में इस तरह की घटनाएं हर साल क्यों हो रही हैं। उन्होंने बताया कि एक साल में यह तीसरी ऐसी घटना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में आगामी त्योहारों पर पुलिस का रूट मार्च:एसीपी सूर्यबली मौर्य ने कविनगर, मधुबन बापूधाम में शांति का संदेश दिया
    Next Article
    रमजान में बढ़ा इबादत और सेवा का माहौल:गोरखपुर में जगह-जगह हो रहा इफ्तार वितरण, रोजे से जुड़े सवालों पर दी जा रही जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment