Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान-इजराइल जंग, पाकिस्तान में 23 लोगों की मौत:जम्मू-कश्मीर में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां; मोदी ने UAE प्रेसिडेंट और इजरायल PM से बात की

    8 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में खामेनेई की मौत के विरोध में रविवार को हंगामा हुआ था। घुसपैठ करने वाले प्रदर्शनकारियों पर दूतावास के अंदर से गोलियां चलाई गई थीं। अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। 10 से ज्यादा घायल हैं। हंगामा इमामिया छात्र संगठन ने किया था। भारत के भी शहरों में खामेनेई की मौत के विरोध शिया समुदाय ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया था। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में आज कर्फ्यू जैसे हालात हैं। श्रीनगर के लालचौक पर बैरिकेडिंग की गई है। एक्स्ट्रा फोर्स भी तैनात किया गया। इंटरनेट भी डाउन किया गया है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच लगातार दो दिन से जंग और मिडिल ईस्ट के देशों में फंसे भारतीयों और भारत में सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी के आवास पर रविवार रात करीब 9.30 बजे सुरक्षा समिति की बैठक हुई थी। इसमें शाह, राजनाथ, CDS चौहान, वित्तमंत्री भी शामिल थीं। मीटिंग में वेस्ट एशिया में रहने वाले भारतीयों और वहां फंसे लोगों की सुरक्षा, हालात बिगड़ने पर उससे कैसे निपटा जाए, इस पर चर्चा हुई। फिलहाल वेस्ट एशिया का एयरस्पेस लगभग बंद है। पीएम ने X पोस्ट में बताया कि उन्होंने UAE प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। पीएम बोले- मुश्किल वक्त में भारत UAE के साथ पीएम ने बताया था कि भारत ने UAE पर हुए हमलों की निंदा की है। भारत इस मुश्किल समय में उनके साथ है। वहां रहने वाले भारतीयों का ध्यान रखने के लिए UAE का धन्यवाद है। हम तनाव कम करने, शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं। पीएम ने यह भी बताया कि इजराइल के घटनाक्रमों पर भारत ने चिंता जताई है। भारत ने नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया है। यही सबसे बड़ी प्राथमिकता है। भारत दुश्मनी को जल्द खत्म करने की जरूरत पर फिर से जोर देता है। ईरान में 10 हजार भारतीय ईरान में करीब 10 हजार भारतीय नागरिक रहते हैं, पढ़ते और काम करते हैं। जबकि 40,000 से ज्यादा इजराइल में रहते हैं। गल्फ और वेस्ट एशिया में करीब 90 लाख भारतीय हैं। देश-दुनिया में प्रदर्शन की तस्वीरें… भारत में रविवार को 350+ फ्लाइट कैंसिल मिडिल-ईस्ट के बंद एयरस्पेस के चलते 1 मार्च को भारतीय घरेलू एयरलाइंस की 350 उड़ानें रद्द की गईं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति लगातार ट्रेक करते रहें। मिडिल ईस्ट देशों में भारतीय दूतावासों ने जारी की एडवाइजरी कुवैत में भारतीय एम्बेसडर, एम्बेसडर परमिता त्रिपाठी ने कुवैत में भारतीय समुदाय के लगभग 100 जाने-माने सदस्यों और भारतीय एसोसिएशन के प्रमुखों के साथ एक वर्चुअल बातचीत की। इनमें कुवैत, ऑस्ट्रिया, ओमान, लेबनान के भारतीय दूतावासों ने वहां फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन के बाद सुरक्षा कड़ी ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताने के लिए हुए विरोध प्रदर्शनों और सभाओं के बाद नेशनल कैपिटल के कई हिस्सों में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। सावधानी के तौर पर सेंसिटिव इलाकों, खासकर डिप्लोमैटिक मिशनों और शिया आबादी वाले इलाकों में और पुलिस तैनात की गई है। ईरान-इजराइल जंग और विश्व पर इसके असर की पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran में कयामत! खामेनेई की मौत के बाद 100 लड़ाकू अमेरिकी विमानों का Tehran पर धावा, ट्रंप बोले- 'बातचीत को तैयार, पर लेंगे खून का बदला'
    Next Article
    अनुपमा: क्या प्रार्थना उठाएगी खौफनाक कदम? सुसाइड की कोशिश से दहल जाएगा परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment