Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान-इजराइल युद्ध में बेतिया के कैप्टन आशीष लापता:1 मार्च को जहाज पर गिरी थी मिसाइल; पत्नी को एजेंसी ने फोन कर दी जानकारी

    3 hours ago

    1

    0

    इजराइल-ईरान जंग में बेतिया के कैप्टन आशीष कुमार लापता हैं। एजेंसी ने कैप्टन की पत्नी को फोन कर घटना की जानकारी दी है। ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर ‘Skylight’ पर 1 मार्च को मिसाइल हमला हुआ था। हमले के समय जहाज खासब तट के पास एंकर पर खड़ा था। अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन कैप्टन आशीष समेत 2 अन्य लोग अब भी लापता हैं। परिजनों ने ओमान स्थित भारतीय दूतावास और शिपिंग कंपनी से संपर्क किया है, मगर अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। परिवार ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कर जल्द खोजबीन और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है। पत्नी बोली- 28 फरवरी को आखिरी बात हुई थी आशीष की पत्नी ने बताया, 'एजेंसी के अधिकारियों के पास वहां काम करने वाले लोगों के परिवार वालों के नंबर रहते हैं। मैं आशीष की पत्नी हूं, इसलिए हमारा नंबर उनके पास था। 2 मार्च को हमें एजेंसी की तरफ से कॉल आया था। उन्होंने हमसे कहा, आशीष की शिप पर अटैक हो गया है। वो अभी तक मिसिंग बताए जा रहे हैं। 22 जनवरी को उन्होंने जॉइन किया था। अभी एक महीने ही काम किए हुए हुआ था। हमलोगों की हर शनिवार को बात होती थी। 28 फरवरी की रात हमारी आखिरी बार बात हुई थी।' कप्तान लापता हैं, कंपनी भी कुछ नहीं बता रही आशीष कुमार के छोटे भाई आकाश कुमार ने बताया, 'हमले की सूचना मिलते ही हमने Embassy of India, Muscat को ईमेल भेजा। 2 मार्च को शिपिंग कंपनी के एजेंट सुमित ने कॉल कर बताया कि हमला हुआ था, ज्यादातर क्रू को बचा लिया गया है, लेकिन हमारे भाई आशीष और दो अन्य सदस्य अभी भी लापता हैं।' भाई ने आरोप लगाया कि, कंपनी द्वारा न तो सही स्थिति बताई जा रही है। न ही लापता सदस्यों को लेकर कोई ठोस जानकारी साझा की जा रही है। दूतावास से भी अभी तक केवल औपचारिक जवाब मिले हैं, ठोस सूचना नहीं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा जाएंगे:6 राज्यों से 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी; 37 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव
    Next Article
    Meri Zindagi Hai Tu बैन हुआ या नहीं? अफवाहों पर मेकर्स का रिएक्शन आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment