Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान-इजरायल युद्ध असर, वाराणसी से शारजाह की उड़ानें रद्द:पांच दिन तक उड़ानें निरस्त, यात्रियों को ईमेल के जरिए सूचना भेजी जा रही

    4 hours ago

    1

    0

    ईरान-इजरायल युद्ध से पूरे मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। दुबई, कतर, ईराक, बहरीन में ईरान ने अमेरिकी बेस को निशाना बनाया है। ऐसे में वाराणसी लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से UAE के शारजाह जाने वाली फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया। शनिवार शाम में जाने वाली फ्लाइट के लिए यात्रियों का एयरपोर्ट पर पहुंचना शुरू हो गया था कि अचानक अनाउसंमेंट हुए और फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। दोनों फ्लाइट एयर इंडिया एक्सप्रेस की थीं। जिनसे कुल 332 यात्रियों को शारजाह का सफर करना था। शनिवार को दो उड़ानों को रद्द करने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट ने 28 फरवरी से 4 मार्च तक सभी उड़ाने रद्द करने का निर्देश जारी किया है। ईरान ने UAE में अमेरिकी बेस को बनाया निशाना ईरान-इजरायल युद्ध में अमेरिका भी लड़ाई लड़ रहा है। अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद ईरान ने UAE में अमेरिका के सैन्य बेस पर हमला किया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार UAE में हमले के बाद इंटरनेशनल उड़ानें रद्द की गई हैं। वाराणसी से शनिवार शाम 5 बजकर 40 मिनट पर उड़ने वाले विमान संख्या आईएक्स-183 जिससे 170 यात्रियों को उड़ान भरनी थी। उसे निरस्त कर दिया गया। शाम 4 बजकर 30 मिनट तक ज्यादातर यात्री एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। रात की फ्लाइट भी हुई कैंसिल वाराणसी एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस की रात 10 बजकर 40 मिनट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट को भी कैंसिल कर दिया गया। विमान संख्या आईएक्स-186 से कुल 162 यात्रियों को शरजाह जाना था। लेकिन यह फ्लैट 7 बजे शाम में ही कैंसिल कर दी गयी थी। यात्रियों को मैसेज और मेल से सूचना दी गयी थी। यात्रियों को मिलेगा रिफंड एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। अगली उड़ान शरजाह के लिए वाराणसी से कब होगी इस बारे में यात्रियों को सूचना दी जा रही है। साथ ही जिन यात्रियों का 28 फरवरी से 4 मार्च तक का टिकट है। उन्हें रिफंड किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में पुलिस पर मारपीट का आरोप:झगड़े की सूचना पर घर में घुसकर तोड़फोड़, एसपी से शिकायत
    Next Article
    Vijay-Rashmika Wedding: शादी के बाद विजय-रश्मिका का अनोखा सेलिब्रेशन, यूपी से लेकर गुजरात तक बांटी जा रही मिठाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment