Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर आपत्तिजनक VIDEO:संभल में रंग खेलते हुए बोले- या हुसैन मर गया हुसैन, 6 पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में होली के दौरान आपत्तिजनक वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाने के आरोप में छह युवाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन युवाओं पर ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर छाती पीटते हुए 'या हुसैन या हुसैन मर गए हुसैन' जैसे नारे लगाने का आरोप है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उक्त घटना जनपद संभल के थाना हयातनगर क्षेत्र की है। बीते 4 मार्च को होली के अवसर पर कस्बा हयातनगर के चामुंडा मंदिर स्थित एक घर में आकाश पुत्र दयानंद, विनीत पुत्र मूलचंद्र, वीरू पुत्र सुंदरलाल, विनीत पुत्र लक्ष्मण, सचिन कुमार और अजेश कुमार जश्न मना रहे थे। कस्बे के निवासी समीर पुत्र रफीक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि होली खेलते समय इन युवाओं ने इस्लाम धर्म के पैगंबर का नाम लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं और 'या हुसैन या हुसैन मर गया' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे पूरे मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ता ने 29 सेकंड का एक वीडियो भी पुलिस को सौंपा, जिसे आकाश कुमार ने 5 मार्च की रात करीब 2 बजे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया था। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि वीडियो में दिख रहे छह लोगों के खिलाफ शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया डीएम दिव्या मित्तल राज्यपाल आवास में:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम में विचार रखेंगी
    Next Article
    छापे के डर से युवक ने खुद को गोली मारी:बुलंदशहर में पत्नी बोली- पुलिस मेरे आदमी को खा गई, VIDEO देखकर पीछे पड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment