Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर लखनऊ में प्रदर्शन:लोग सड़कों पर उतरे, शिया धर्मगुरुओं के विरोध के बाद नारेबाजी शुरू

    4 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद लखनऊ में प्रदर्शन शुरू हो गया है। यहां लोग सड़कों पर उतर आए। वे खामनेई जिंदाबाद और अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। इससे पहले शिया धर्मगुरुओं ने अमेरिका का विरोध कर शोक व्यक्त किया। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से 3 दिवसीय शोक की घोषणा कर दी गई। बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि लोग अपने घरों पर काले झंडे लगाएंगे, काले कपड़े पहनेंगे। अयातुल्ला खामेनेई के नाम पर मजलिस का आयोजन किया जाएगा। ‘ईरान से बहुत जल्द नया सुप्रीम लीडर निकलेगा’ मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत दुख शब्दों बयान नहीं हो सकता है। अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला करके खामेनेई को शहीद किया। कल यजीद ने समझा था कि इमाम हुसैन को शहीद करके इस्लाम को खत्म कर दिया। आज अमेरिका और इजराइल ये समझ रहा है कि अली खामेनेई को शहीद करके ईरान को खत्म कर दिया। इससे पहले हमारे दूसरे धर्मगुरु नेतृत्व कर रहे थे उनके जाने के बाद अयातुल्ला अली खामेनेई आए जिन्होंने अमेरिका और इजरायल के जुल्म का सामना किया। बहुत जल्द ईरान की जमीन पर एक नया लीडर निकलेगा जो अमेरिका जैसे देशों को मुंह तोड़ जवाब देगा। ‘अमेरिका इजराइल का खुलकर विरोध हो’ शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर उनके लिए अफसोस नाक है जो इंसानियत और शांति की बात करते है। आज वो हर व्यक्ति मायूस है जो मानवता पर विश्वास रखता है। अली खामेनेई ने कभी एक धर्म की बात नहीं किया बल्कि हर उस देश और व्यक्ति की बात की। उसके लिए आवाज उठाई, जो पीड़ित हैं। बीते दिनों उन्होंने गाज़ा के लिए आवाज उठाई और खुलकर समर्थन किया। अमेरिका-इजराइल ने जो आतंकी कृत्य किया है पूरे विश्व को मिलकर इसका विरोध करना चाहिए। खामेनेई की मौत के बाद सभी देशों को अपने राष्ट्रीय ध्वजों को श्रद्धांजलि में झुकना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान हत्याकांड की गुत्थी दो हफ्ते बाद भी अनसुलझी:श्रावस्ती में 2 हजार की लूट के बाद किसान की हुई थी हत्या
    Next Article
    1540 करोड़ से होगा शहर का विकास:अलीगढ़ नगर निगम में 30 मिनट में पास हुआ बजट, भिड़े भाजपा पार्षद; VEDIO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment