Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में इलेक्ट्रिकल शॉप में तोड़फोड़:शटर तोड़कर अंदर घुसे बदमाश; पहले भी मिल चुकी थी धमकी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बीबीडी थानाक्षेत्र में एक इलेक्ट्रिकल शॉप का शटर तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ की, अंदर रखे सामान को तोड़ दिया। शीशे का गेट तोड़ दिया। इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने बीबीडी थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ युवकों ने गाड़ी के विवाद में उन्हें धमकी दी थी। दुकानदार रामजतन ने बताया कि बीबीडी थानाक्षेत्र में उनकी एसआर इंटरप्राइजेज नाम से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। देर रात करीब 1 बजे अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने पहले दोनों शटर तोड़े, फिर अंदर घुसकर शीशे और दूसरे सामान तोड़ डाले। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। पहले भी हो चुका है विवाद दुकान मालिक के मुताबिक 20 जनवरी को कुछ लोग कार से उनकी दुकान के सामने टक्कर मारकर विवाद कर चुके हैं। उस दौरान गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई थी। व्यापारी का आरोप है कि घटना के दो दिन बाद कुछ संदिग्ध लोग दुकान के आसपास रेकी करते भी दिखाई दिए थे, जो सीसीटीवी में कैद हैं।करीब एक महीने बाद अब दुकान पर हमला कर तोड़फोड़ की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में एक्सीडेंट में छात्र की मौत पर हंगामा:ट्रामा सेंटर के डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप, स्टूडेंट बोले-यहां मांगा जा रहा है पैसा
    Next Article
    कानपुर में 68 खातों से 1600 करोड़ निकल गए:बैंकों के कर्मचारी जांच एजेंसियों के निशाने पर, जल्द होगी पूछताछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment