Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरानी कप- रेस्ट ऑफ इंडिया 237 रन पर ऑलआउट:पंत 10 रन बना सके, शिखर और स्मरण की फिफ्टी; जवाब में जम्मू-कश्मीर- 21/2

    1 hour ago

    1

    0

    ईरानी कप के पहले दिन रेस्ट ऑफ इंडिया की पहली पारी 237 रन पर सिमट गई। कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए। टीम के लिए शिखर मोहन ने 60 और स्मरण रविचंद्रन ने 68 रन की पारी खेली। जवाब में जम्मू-कश्मीर ने दिन का खेल खत्म होने तक 7 ओवर में 21 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। टीम रेस्ट ऑफ इंडिया की पहली पारी से 216 रन पीछे है। रेस्ट ऑफ इंडिया ने 32 रन पर 2 विकेट गंवाए टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेस्ट ऑफ इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने चौथे ही ओवर में 8 रन के स्कोर पर सनत सांगवान (1 रन) का विकेट गंवा दिया। सुदीप कुमार घरामी (8 रन) भी 32 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सरफराज खान और शिखर मोहन ने पारी संभाली। सरफराज खान ने 45 रन बनाए सरफराज खान ने 97 गेंद पर 45 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके लगाए। उन्होंने शिखर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़े और टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। शिखर के आउट होने के साथ साझेदारी टूटी। इसके बाद तेज गेंदबाज उमर नाजीर ने सरफराज और कप्तान पंत को पवेलयिन भेज स्कोर 5 विकेट पर 137 रन कर दिया। शिखर और स्मरण के अर्धशतक, आकाशदीप ने 22 रन बनाए शिखर ने 118 गेंदों पर 60 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं स्मरण ने 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 83 गेंद पर 68 रन की पारी खेली। आखिर में आकाश दीप सिंह ने 24 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली। जम्मू-कश्मीर के सुनील और लोन नसिर ने 3-3 विकेट लिए। वहीं नाजीर ने 2 विकेट चटकाए। जम्मू-कश्मीर ने 2 विकेट गंवाए जवाब में जम्मू-कश्मीर की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने 21 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए हैं। शुभम पुंडीर 1 रन और उमर नजीर मीर 4 रन बनाकर आउट हुए। क्वामरान इकबाल 12 रन और शुभम खजूरिया बिना खाता खोले नाबाद लौटे। रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से मुकेश चौधरी और आकाश दीप ने 1-1 विकेट लिया। ---------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत सबसे ज्यादा 11वीं बार 100+ रन से जीता:श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी जीत; ईशान ने मनीष पांडे का रिकॉर्ड तोड़ा भारत ने एशियन गेम्स सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। यह टी-20 में श्रीलंका के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने आखिरी मिनट में गोल कर पाकिस्तान को हराया:एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी के फाइनल में पहुंचा, कप्तान हरमनप्रीत के 2 गोल
    Next Article
    प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर हुए:दूसरे वनडे में चोट लगी, अंशुल कंबोज को मौका; सुंदर की जगह नमन धीर टी-20 टीम में

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment