Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान में खामेंनेई की मौत, फर्रुखाबाद में मजलिस:शिया समुदाय ने जताया शोक, रात में करेंगे इबादत

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में शिया समुदाय ने खामनेई की कथित मौत पर मजलिस का आयोजन किया। समुदाय का दावा है कि खामनेई की मौत अमेरिका और इजरायल के हमले में हुई है। यह मजलिस रविवार को मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के चिल्सरा रोड स्थित कर्बला में की गई। रविवार शाम को चिल्सरा रोड स्थित कर्बला में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग एकत्र हुए। कर्बला के भीतर खामनेई का एक बड़ा पोस्टर लगाया गया था। इस दौरान मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली ने मजलिस को संबोधित किया। उन्होंने खामनेई को शिया समुदाय का रेबर बताया। मौलाना सैंथली ने अपने संबोधन में कहा खामनेई सिर्फ एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि वे दुनिया के सामने मसीहा बनकर आते थे और जुल्म के खिलाफ खड़े होते थे, बिना किसी के मजहब को देखे। उन्होंने आगे कहा कि इस हमले में केवल खामनेई ही नहीं, बल्कि कई बेगुनाह लोग भी शहीद हुए हैं, जिनमें एक हॉस्टल में बमबारी से मारी गईं बच्चियां और कुछ फौजी भी शामिल हैं। मौलाना ने इसे "घर पर जाकर किया गया आतंकवाद" बताया और कहा कि इससे बड़ा आतंकवाद दुनिया में और क्या होगा। मौलाना सैंथली ने न्याय का संदेश देते हुए कहा, "जब-जब जालिम ने सिर उठाया है, अल्लाह की तरफ से उसे सजा जरूर मिली है। जो भी इस जुल्म में शरीक है, सबको सजा मिलेगी।" उन्होंने कहा कि वे शहीदों की आत्मा की शांति के लिए एकत्र हुए हैं और दुनिया को यह पैगाम दे रहे हैं कि वे हमेशा मजलूमों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने इसे "इंसानियत की शहादत" बताया। शहर के मोहल्ला घेरशामू खां स्थित शिया समुदाय के इमामबाड़े में भी खामनेई का एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है। बताया गया कि रात्रि 9 बजे के आसपास खामनेई की याद में यहां इबादत का आयोजन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौसी में सड़क हादसा, महिला तहसीलकर्मी की मौत:मुरादाबाद से लौटते समय बाइक से गिरी, ट्रक ने कुचला
    Next Article
    जिलाबदर खत्म होते ही बदमाश ने चुराई बैटरी:लोडर चालकों ने पकड़ा, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment