Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौसी में सड़क हादसा, महिला तहसीलकर्मी की मौत:मुरादाबाद से लौटते समय बाइक से गिरी, ट्रक ने कुचला

    2 hours ago

    1

    0

    संभल जिले के चंदौसी में एक सड़क हादसे में तहसील कर्मचारी महिला की मौत हो गई। महिला मुरादाबाद से दवा लेकर अपने भांजे के साथ बाइक से लौट रही थी, तभी ब्रेकर पर उछलकर सड़क पर गिर गई और एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। उक्त घटना रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद रोड स्थित जीरो पॉइंट के पास हुई। मृतक महिला की पहचान 57 वर्षीय मिथिलेश कुमारी पत्नी सोहनलाल, निवासी पंचशील कॉलोनी, चंदौसी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मिथिलेश कुमारी अपने भांजे के साथ मुरादाबाद से दवा लेकर घर लौट रही थीं। जीरो पॉइंट के पास एक ब्रेकर पर बाइक उछल गई, जिससे मिथिलेश सड़क पर गिर गईं। पीछे से आ रहे एक दस टायरा ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद जीरो पॉइंट पर कुछ समय के लिए जाम लग गया, जिसे पुलिस ने खुलवाकर यातायात सामान्य किया। मिथिलेश कुमारी को उनके पति सोहनलाल की मृत्यु के बाद तहसील चंदौसी में नौकरी मिली थी। उनके दो बेटे राजीव और प्रदीप तथा दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बताया गया है कि मिथिलेश के पति की भी कई साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीचर सुसाइड मामले में गोरखपुर पुलिस की कार्रवाई:देवरिया में लिपिक की तलाश, संभावित ठिकानों पर की छापेमारी
    Next Article
    ईरान में खामेंनेई की मौत, फर्रुखाबाद में मजलिस:शिया समुदाय ने जताया शोक, रात में करेंगे इबादत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment