Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा जिलास्पताल के महिला-शिशु वार्ड के पास दिखा कबरबिज्जू (हनी-बैजर):पैरों के निशान मिलने से पुष्टि, स्टाफ में दहशत; वन विभाग ढूंढने में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा जिला अस्पताल के महिला एवं शिशु वार्ड परिसर में कबरबिज्जू दिखाई देने की खबर से हड़कंप मच गया। स्टाफ और डॉक्टरों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय के महिला एवं शिशु वार्ड में जैसे ही कबरबिज्जू दिखने की सूचना फैली, स्टाफ में भय व्याप्त हो गया। यह जीव देखने में छोटे कुत्ते जैसा होता है, लेकिन व्यवहार में खतरनाक माना जाता है। खासकर नवजात बच्चों और महिलाओं वाले वार्ड में इसकी मौजूदगी को गंभीर खतरे के रूप में देखा जा रहा है। सर्च ऑपरेशन में मिले पैरों के निशान घटना की जानकारी मिलते ही चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परितोष शुक्ला ने वन विभाग और वन्य जीव विशेषज्ञों को बुलाया। टीम ने मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि कबरबिज्जू दिखाई नहीं दिया, लेकिन उसके पैरों के निशान मिलने से उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई। इसके बाद पूरे परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई। विशेषज्ञों ने बताया संभावित खतरा वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. आशीष त्रिपाठी के मुताबिक कबरबिज्जू मांसाहारी जीव होता है और कई बार कब्र खोदकर शवों को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान, खासकर महिला एवं शिशु वार्ड में इसकी मौजूदगी खतरे का संकेत है। अस्पताल प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई सीएमएस डॉ. परितोष शुक्ला ने बताया कि स्टाफ द्वारा जीव देखे जाने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई। वार्ड के आसपास के इलाके को सुरक्षित किया गया है और कुछ हिस्सों को एहतियातन बंद कर दिया गया है। निगरानी जारी, दोबारा सर्च की तैयारी अस्पताल प्रशासन ने स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और जरूरत पड़ने पर दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा, ताकि किसी भी तरह के खतरे को टाला जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आवास विकास योजना के विरोध में किसान यूनियन का प्रदर्शन:दो गांवों के लोगों के विस्थापन पर उठे सवाल, माझा बरहटा और माझा तिहुरा के ग्रामीणों के लिए पुनर्वास की मांग
    Next Article
    368 पीएम आवास लाभार्थियों को पहली किस्त मिली:फर्रुखाबाद में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वीकृति पत्र बांटे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment