Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर बर्खास्त:यौन उत्पीड़न का लगा है आरोप, ABVP के विरोध के बाद प्रशासन का फैसला

    5 hours ago

    1

    0

    ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में छात्रा यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर को महाविद्यालय प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के नेतृत्व में छात्रों के प्रदर्शन के दबाव में यह फैसला लिया गया। साथ ही, पीड़ित छात्रा पर दबाव बनाने वाले सहयोगी शिक्षकों को कोर्स कोऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया गया। पीड़ित छात्रा पिछले दो माह से न्याय की लड़ाई लड़ रही थी। उसने पीएमओ और यूजीसी तक गुहार लगाई थी। अभाविप महानगर मंत्री प्रतीक मिश्र ने इसे 'सत्य की जीत' बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई शिक्षण संस्थानों में नैतिकता व छात्र सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है। प्रोफेसर पर कार्रवाई अनुशासन समिति के निर्णय पर आधारित है। हालांकि, छात्रों के विरोध के बाद प्रशासन ने मामले पर पुनर्विचार की मांग स्वीकार कर ली। प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने बताया कि इसे सोमवार को समिति के समक्ष दोबारा रखा जाएगा, जहां छात्रा के पक्ष की समीक्षा के बाद अंतिम फैसला होगा। फिलहाल, छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। प्रोफेसर समर्थक छात्रों ने जताया विरोध कॉलेज परिसर में प्रोफेसर के समर्थन में बड़ा छात्र गुट उतर आया। समर्थकों ने आरोपों को 'बेबुनियाद' व 'शिक्षक की छवि धूमिल करने की साजिश' करार दिया। उन्होंने प्रोफेसर को ससम्मान बहाल करने की मांग की। कॉलेज में दो गुटों के बीच तनाव बढ़ गया है। प्रशासन ने वार्ता का प्रयास किया, लेकिन गतिरोध बरकरार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में सुबह से भीषण गर्मी:26 अप्रैल से फिर मौसम बदलने की संभाववना, तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार होने का पुर्वानुमान
    Next Article
    अलीगढ़ में सुबह से मौसम गर्म, यलो अलर्ट जारी:शनिवार को 44.0°C से अधिक तापमान रहने की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment