Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में खंडित शिवलिंग की होती है पूजा:पांडवों ने की थी स्थापना, औरंगजेब ने किया था ध्वस्त करने का प्रयास

    6 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के कड़ा धाम स्थित देवाधिदेव महादेव का महाकालेश्वर नाथ मंदिर अपने आप में अद्भुत है। यह भारत का तीसरा ऐसा मंदिर माना जाता है, जहां खंडित शिवलिंग की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना महाभारत काल में पांडवों ने अपने अज्ञातवास के समय की थी। बाद में मुगल शासक औरंगजेब ने मंदिर को ध्वस्त करने का प्रयास किया था, जिसके बाद शिवलिंग खंडित हो गया था। तभी से यहां खंडित शिवलिंग की उपासना की जा रही है। रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा और वे भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना में लीन दिखे। पुराणों के अनुसार, महाभारत काल में कड़ा धाम को कारकोटक वन के नाम से जाना जाता था। पांडव पुत्रों ने अज्ञातवास का कुछ समय इसी वन में व्यतीत किया था। अज्ञातवास के दौरान जब धर्मराज युधिष्ठिर के मन में भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन की इच्छा जागृत हुई, तो उन्होंने यहीं पर शिवलिंग की स्थापना की थी। पांडु पुत्रों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की थी। आज यह स्थान कालेश्वर नाथ नागा आश्रम के नाम से भी प्रसिद्ध है। महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद के सभी छोटे-बड़े शिव मंदिरों में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। शिव भक्तों ने दूध, दही, दूब, फूल, माला, धतूरा, होरा, गेहूं की बाली, बेर, भांग, अबीर-गुलाल आदि चढ़ाकर महादेव का आशीर्वाद लिया। महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। अपर पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश कुमार सिंह ने थाना कड़ाधाम क्षेत्रांतर्गत स्थित कालेश्वर मंदिर परिसर में लगाए गए पुलिस बल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में प्रवेश, निकास मार्ग, पार्किंग स्थल और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का जायजा लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहजाद बांध स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना से 1500 किसानों को पानी:1740 हेक्टेयर भूमि सिंचित, डीएम ने दिए मांग के अनुसार पानी के निर्देश
    Next Article
    IIT जूनियर टेक्नीशियन सुसाइड: परिजन पहुंचे कानपुर, चुप्पी साधी:वैलेंटाइन डे पर मंगेतर से झगड़ा हुआ था, कमरे में मिले थे कागज के टुकड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment