Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईंट-भट्‌ठे पर काम करते समय श्रमिक झुलसा:संतुलन बिगड़ने से लगी आग, जिला अस्पताल रेफर किया गया

    8 hours ago

    1

    0

    बहराइच के नानपारा इलाके में एक ईंट भट्टे पर काम करते समय एक श्रमिक आग की चपेट में आकर झुलस गया। भट्टा मालिक ने उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हरदी थाना क्षेत्र के नसीबपुर गांव निवासी शहरे आलम नानपारा कोतवाली के पचपेड़वा इलाके में स्थित आनंद नामक व्यक्ति के ईंट भट्टे पर काम करता है। यह घटना उस समय हुई जब वह भट्टे में फूंकाई कर रहा था। फूंकाई के दौरान शहरे आलम का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह आग की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में उसके दोनों पैर और एक हाथ झुलस गए। मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने उसे तुरंत खींचकर आग से बाहर निकाला। घायल श्रमिक को तत्काल नानपारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CRPF त्रिसुंडी में 87वां हेल्थ चेकअप और ब्लड डोनेशन कैंप:डीआईजी मदन कुमार ने किया शुभारंभ, जवानों-अधिकारियों ने किया रक्तदान
    Next Article
    ललितपुर में होली पर रंग लगाने को लेकर बवाल:दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाओं समेत 7 घायल; DM से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment