Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IITBHU के टेक्नेक्स में पहुंचे फेरारी के CEO:पत्नी संग नाव पर बैठकर गंगा घाट घूमे, जवान से रोबोट बोला- जय हिंद

    6 hours ago

    1

    0

    IIT BHU के टेक्नेक्स के 87वें संस्करण में शामिल होने के लिए फेरारी के CEO बेनेडेटो विग्ना वाराणसी पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने अपनी पत्नी के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद बेनेडेटो विग्ना ने नाव पर बैठकर गंगा घाट का भ्रमण किया। टेक्नेक्स में यूनिट्री जी-1 ह्यूमनॉइड रोबोट ने आर्मी के जवान के साथ फोटो खिंचाई और हाथ हिलाकर “जय हिन्द” कहा। इस मजेदार और रोमांचक पल ने उपस्थित सभी छात्रों और आगंतुकों का ध्यान खींचा और कार्यक्रम के उद्घाटन में जोश भर दिया। देखिए 3 तस्वीरें.. डांसिंग रोबोट, फेरारी कार और डिफेंस प्रदर्शनी से मचा उत्साह IIT BHU में टेक्नेक्स के 87वें संस्करण का शुभारंभ हो गया है। तीन दिन तक चलने वाले इस फेस्ट में छात्रों और तकनीक प्रेमियों के लिए नए-नए डेमो और प्रदर्शनी तैयार की गई हैं। टेक्नेक्स के पहले दिन ऑटो एक्सपो और डिफेंस प्रदर्शनी लगी। ऑटो एक्सपो में फेरारी सहित कई लग्जरी कारों का प्रदर्शन हुआ, जिसमें लोग इंजीनियरिंग और डिजाइन के सभी पहलुओं को करीब से देख और समझ सके। डिफेंस प्रदर्शनी में भारतीय सेना के गढ़वाल राइफल्स, ड्रोन, नाइट-विजन उपकरण, डिफेंस वाहन और आधुनिक हथियारों को देखने और उठाने का मौका मिला। छात्रों के लिए हैकाथॉन और वर्कशॉप भी आयोजित की गईं। रोबोटिक और तकनीकी डेमो स्वतंत्रता भवन सभागार में ओपनिंग सेरेमनी में यूनीट्री रोबोटिक्स द्वारा विकसित यूनीट्री जी-1 ह्यूमनॉइड रोबोट का डांस प्रदर्शन हुआ। इसके साथ ही क्वाड्रुपेड रोबोट और न्यूरो-हेल्थ डिवाइस का लाइव डेमो भी दिखाया गया। जापान की टीम ने 3डी मैपिंग और होलोग्राफिक तकनीक की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्केल्टन डांस ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। एकेडमिक सेशन और थिंक टॉक फेस्ट में थिंक टॉक लेक्चर सीरीज में फेरारी के सीईओ बेनेडेटो विग्ना छात्रों के साथ लग्जरी इंजीनियरिंग पर संवाद करेंगे। इसके अलावा भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी बीएम करियप्पा, पूर्व स्पेशल फोर्सेस सुशांत सिंह और आईपीएस अमित लोढ़ा भी छात्रों से राष्ट्रीय सुरक्षा, नेतृत्व और पब्लिक सर्विस के अनुभव साझा करेंगे। टेक्नेक्स के 87वें संस्करण की पल-पल की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…..
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में गैस सिलेंडर के लिए 400 मीटर लंबी लाइन:डीएम बोले- पैनिक न हों, लोगों ने कहा- बुकिंग के बाद मिल रही डिलीवरी
    Next Article
    नेपाल भाग रहा लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल:नंबर प्लेट हटाकर ले जा रहे थे लूटी इनोवा, चारो तरफ से पुलिस टीमों ने घेरकर पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment