Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IITBHU में सिंगर दर्शन रावल का लाइव शो:3 हजार आईआईटीयंस शामिल होंगे, टेक्नेक्स में देश की सुरक्षा ने द‍िखाया दम

    4 hours ago

    1

    0

    IIT BHU के टेक्नेक्स में लाइव प्रोग्राम के लिए प्रसिद्ध सिंगर दर्शन रावल पहुंचेंगे। एडीवी ग्राउंड में वह मंच पर 8 बजे पहुंचेंगे। आईआईटी बीएचयू ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीन मार्ग बनाए हैं। इसके अलावा इस पूरे कार्यक्रम में तीन थानों की फोर्स लगाई गई है साथ ही पीएसी बल भी लगाई गई है‌। आज का टेक्नेक्स कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के नाम रहने वाला है। आईआईटी बीएचयू सहित दिल्ली, रांची, लखनऊ, कानपुर, नोएडा आदि जगहों से आए भावी इंजीनियरों इस आयोजन में शामिल होने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। रोबो सॉकर गेम का आयोजन हुआ इससे पहले स्वतंत्रता भवन में आयोजित तीन दिवसीय टेक्नेक्स - 2026 का समापन हुआ। इस कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न तकनीकी गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें रोबो सॉकर गेम का आयोजन भी शामिल था। यह कार्यक्रम न केवल तकनीकी दक्षता को प्रदर्शित करने का एक मंच था, बल्कि देश की सुरक्षा से संबंधित नवाचारों को भी उजागर करने का अवसर प्रदान करता है। सेना के जवानों ने लगाई हथियारों की प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान, छात्रों ने सेना द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में बेल्ट-फेड गैस ऑपरेटेड ऑटोमेटिक सपोर्ट वेपन (7.62 एमएम एमएमजी) और ऑटोमेटिक ग्रेनेड सिस्टम (एजीएस) जैसे उपकरण शामिल थे। इन उपकरणों की तकनीकी विशेषताओं ने विद्यार्थियों को आकर्षित किया और उन्हें देश की सुरक्षा में तकनीकी नवाचारों की भूमिका को समझने का अवसर मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टिकैत का संभल सीओ को जवाब...अपने देश की चिंता करें:अमरोहा में कहा- ईंधन की कमी नहीं, अफवाहों से लोग बचें
    Next Article
    लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की टक्कर में छात्र की मौत:डिवाइडर पर सिर के बल गिरा, जनेश्वर मिश्रा पार्क घूमने गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment