Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की टक्कर में छात्र की मौत:डिवाइडर पर सिर के बल गिरा, जनेश्वर मिश्रा पार्क घूमने गया था

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके में बाइक-स्कूटी की टक्कर में छात्र की मौत हो गई। छात्र अपनी बुलेट से जा रहा था तभी अनियंत्रित होकर स्कूटी में टकरा गया। दोनों गाड़ियां गिर गईं और छात्र के सिर में चोट आई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विशेष खंड गोमती नगर निवासी नैतिक कुमार (17) पुत्र राम इकबाल इंटर का छात्र था। राम इकबाल बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। परिजनों ने बताया नैतिक रविवार सुबह बुलेट बाइक से जनेश्वर मिश्रा पार्क की तरफ घूमने गया था। बुलेट से गेट नंबर 5 के पास पहुंचा था तभी अनियंत्रित होकर आगे चल रही स्कूटी में टक्कर मार दी है। डिवाइडर से सिर टकराया इसके बाद एक अन्य गाड़ी से टकरा गया। बाइक सहित डिवाइडर के पास गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटे आई। घटना में घायल आदित्य श्रीवास्तव, कृष्ण सिंह और नैतिक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने नैतिक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा जबकि अन्य घायलों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इंस्पेक्टर गोमती नगर विस्तार सुधीर अवस्थी का कहना है सीसीटीवी की मदद से घटना की वजह की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IITBHU में सिंगर दर्शन रावल का लाइव शो:3 हजार आईआईटीयंस शामिल होंगे, टेक्नेक्स में देश की सुरक्षा ने द‍िखाया दम
    Next Article
    सहारनपुर में मकान मालिक पर जानलेवा हमला:किराएदार के साले समेत तीन पर केस, लोहे की रॉड से किया वार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment