Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईद मुलादुन्नबी पर निकला मदहे सहाबा का जुलूस:गूंजा - ‘सरकार की आमद मरहबा’, 150 गाड़ियों से जुलूस रवाना

    2 hours ago

    1

    0

    पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद (स.) की यौमे पैदाईश ईद मिलादुन्नबी पर बुधवार को शहर के रेवड़ी तालाब स्थित मदरसे से मदहे सहाबा का जिले का सबसे बड़ा जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में इस बार प्रशासन और कमेटी की सहमति के बाद 1500 की जगह महज 150 गाड़ियां शामिल की गई हैं। जिसमें इस्लामिक परिधानों में सजे बच्चे आकर्षक का केंद्र हैं। कई गाड़ियों पर नबी की शान में नात चलाई जा रही है। जुलूस अपने पारंपरिक रास्तों से होता हुआ 10 बजे के बाद बेनियाबाग के मैदान में खत्म होगा। देखें तीन तस्वीरें… नबी की आमद पर जश्न का माहौल मुसलमानों के आखरी नबी हजरत पैगंबर साहब की यौमे पैदाइश पर बुधवार को मुस्लिम बहुल इलाकों में जश्न का माहौल है। इसी क्रम में देर रात से शुरू हुआ जश्न और नातिया कलाम का सिलसिला अभी भी जारी है। इस समय रेवड़ी तालाब से जिले का सबसे बड़ा मदहे सहाबा का जुलूस उठाया गया। जिसमें नबी की शान में नातिया कलाम पेश किए जा रहे हैं। 150 गाड़ियों पर अंजुमनों के लोग इस्लामिक झंडों के साथ मौजूद हैं और जुलूस धीरे धीरे अपने गंतव्य की तरफ बढ़ रहा है। एक हजार पुलिसकर्मी, ड्रोन से निगरानी जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने जुलूस के पूरे रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गौरव कुमार ने बताया - जुलूस के रस्ते में करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों से प्रशासन की ओर से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है। इन रास्तों से होकर गुजरेगा जुलूस मदहे सहाबा का सबसे बड़ा जुलूस रेवड़ी तालाब से उठकर भेलूपुर, मदनपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया, बांसफाटक, चौक, नीचीबाग, मैदागिन, लोहटिया, कबीरचौरा, पियरी होता हुआ बेनियाबाग पहुंचेगा। जहां जलसे का आयोजन किया गया है। इस जलसे में शहर के नामचीन लोग अपना वक्तव्य नबी की जिन्दगी पर पेश करेंगे। दालमंडी समेत कई इलाकों में सजावट ईद मिलादुन्नबी को लेकर दालमंडी, नई सड़क, बेनिया, लोहता, सरैयां, ककरमत्ता, मदनपुरा, रेवड़ीतालाब और पीलीकोठी समेत कई इलाकों में भव्य सजावट की गई है। नई सड़क पर रंग-बिरंगी झालरों से आकर्षक सजावट की गई है। मरकजी यौमुन्नबी कमेटी का जुलूस देर रात बारिश रुकने के बाद निकाला गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में आज बादल छाए रहेंगे:हल्की बारिश की संभावना, उमस बरकरार; लोग परेशान
    Next Article
    उन्नाव में खतरे के निशान से 26 सेंटीमीटर नीचे गंगा:नए इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का संकट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment