Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में खतरे के निशान से 26 सेंटीमीटर नीचे गंगा:नए इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का संकट

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से उन्नाव के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। नदी का पानी अब नए क्षेत्रों में भी प्रवेश करने लगा है। बुधवार सुबह गंगा का जलस्तर 112.74 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 113 मीटर से महज 26 सेंटीमीटर नीचे है। लगातार बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और प्रमुख बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। कानपुर स्थित गंगा बैराज के सभी गेट खोले जाने के बाद नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका असर उन्नाव में भी दिखाई दे रहा है। सोमवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 112.57 मीटर था, जो मंगलवार शाम बढ़कर 112.66 मीटर हो गया। बुधवार सुबह यह 112.74 मीटर पहुंच गया। इस तरह 24 घंटे में जलस्तर में आठ सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय जल आयोग ने जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। देखें, 3 तस्वीरें… गंगा का पानी श्रीनगर इलाके तक पहुंच गया है। कई घरों के आसपास पानी भरने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। वहीं, प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त नावों की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने तत्काल नाव उपलब्ध कराने की मांग की है। गगनीखेड़ा और फत्तेखेड़ा तक पहुंचा पानी बाढ़ का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। गगनीखेड़ा और फत्तेखेड़ा में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जलभराव के कारण ग्रामीणों के आवागमन के रास्ते प्रभावित हो गए हैं। लोगों को रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो अन्य निचले इलाकों में भी पानी पहुंचने की आशंका है। पोनी रोड पर बहने लगा बाढ़ का पानी श्रीनगर और मालवीय नगर में पानी बढ़ने के साथ पोनी रोड के नाले से पानी का बहाव रुक गया है। इसके बाद बाढ़ का पानी नाले के रास्ते निकलने के बजाय एबी पब्लिक स्कूल के सामने से पोनी रोड पर बहने लगा है। इससे सड़क पर भी जलभराव की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आसपास के प्लॉटों में पानी भरने के बाद यही पानी पोनी रोड पर और अधिक एकत्र हो सकता है। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित होने के साथ आसपास रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। लोगों ने जलभराव से निपटने के लिए प्रभावी इंतजाम और प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त नावें उपलब्ध कराने की मांग की है। खतरे के निशान से 26 सेंटीमीटर नीचे गंगा बुधवार सुबह गंगा का जलस्तर 112.74 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 113 मीटर है। यानी नदी खतरे के निशान से महज 26 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जलस्तर में लगातार वृद्धि और केंद्रीय जल आयोग की चेतावनी के बाद तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन को निचले इलाकों में निगरानी बढ़ाने और जरूरत के अनुसार राहत व बचाव के इंतजाम करने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईद मुलादुन्नबी पर निकला मदहे सहाबा का जुलूस:गूंजा - ‘सरकार की आमद मरहबा’, 150 गाड़ियों से जुलूस रवाना
    Next Article
    महिलाओं के 44.82 लाख पर खेल:सोनभद्र में बैंक मैनेजर, कर्मचारियों और बैंक सखी पर गबन का मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment