Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईद मिलादुन्नबी पर श्रावस्ती में निकला जुलूस:देर रात तक उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, अमन और भाईचारे का दिया गया संदेश

    4 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जिले में मंगलवार रात जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। नासिरगंज, भिनगा, गिलौला, इकौना और जमुनहा सहित कई अन्य स्थानों पर जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में युवा, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। ये जुलूस देर रात करीब एक बजे तक जारी रहे और शांतिपूर्वक अपने अपने निर्धारित स्थानों पर समाप्त हुए। बताते चले की ईद मिलादुन्नबी का जुलूस के दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए अमन, भाईचारे, इंसानियत और मोहब्बत का संदेश दिया गया। लोगों ने इन मूल्यों को अपने आचरण में उतारने का आह्वान किया। पर्व को लेकर बीते करीब 1 हफ्ते से ही मुस्लिम बहुल इलाकों, बाजारों, घरों और मस्जिदों में विशेष सजावट की गई है, जिससे पूरे जिले में उत्सव का माहौल रहा। वहीं आज बुधवार को भी शाम चार बजे के बाद जिले के विभिन्न स्थानों से जुलूस निकाले जाएंगे। इसे देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की व्यापक तैयारी की है। बताया जा रहा की ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की विलादत (जन्म) की खुशी में मनाया जाता है। इस अवसर पर उनके जीवन और शिक्षाओं को याद कर उन्हें अपने आचरण में उतारने का संदेश दिया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सुबह से छाये बादल, बारिश के आसार:उमसभरी से राहत, कल से खुल सकता है मौसम
    Next Article
    हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के नामांक पत्र आज से मिलेंगे:चुनावी दावतों पर रोक-पोस्टर-बैनर-हो​ल्डिंग हाईकोर्ट के आसपास नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment