Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईद-नवरात्रि पर्व को लेकर डीएम ने की बैठक:अधिकारियों को दिए निर्देश, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जिले में आगामी ईद-उल-फितर एवं चैत्र नवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इनमें बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई, सूअरों को सूअरबाड़े में रखने, ईदगाहों पर नमाज के दौरान महिला पुलिस की व्यवस्था, खराब रास्तों की मरम्मत, नवरात्रि के दौरान मंदिरों और मेलों में महिला पुलिस की ड्यूटी सहित अन्य मुद्दे शामिल थे। जिलाधिकारी ने पूर्व में सभी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी को बधाई दी और आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बैठक में उठाई गई सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने नगर निकाय के अधिकारियों को साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने तथा त्योहारों के दौरान पेयजल और विद्युत आपूर्ति बाधित न होने देने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं और एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। इसके अतिरिक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग को बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों से भी अपील की गई कि वे आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि जनपद में शांति एवं सद्भाव बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक इलामरन जी, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, नगर निकाय के अधिकारी, विद्युत, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में डाल से लटका मिला युवक का शव:फरीदाबाद का रहने वाला था, आधार कार्ड से पहचान हुई
    Next Article
    कानपुर में 13 साल बाद शुरु होगा पराग डेयरी प्लांट:रोज 4 लाख लीटर दूध की होगी प्रोसेसिंग, 1 लाख किसानों को फायदा मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment