Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईंधन कमी की अफवाहें, पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़:सिद्धार्थनगर में प्रशासन ने ड्रम-टैंकर में ईंधन देने पर लगाई रोक, गैस एजेंसियों को निर्देश

    8 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिले में ईंधन की कमी की अफवाहों के बाद पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ गई है। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों और गैस एजेंसियों के लिए भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि कुछ लोग पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहें फैला रहे हैं। इसके कारण लोग अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण कर रहे हैं। कई लोग ड्रम, टैंकर या अन्य बड़े कंटेनरों में पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं, साथ ही वाहनों की टंकियां भी पूरी तरह भरकर अतिरिक्त ईंधन जमा कर रहे हैं। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं। अब बिना किसी अपरिहार्य कारण के किसी भी व्यक्ति को ड्रम, टैंकर या बड़े कंटेनरों में पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। केवल सामान्य वाहनों में आवश्यकतानुसार ही ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि कृत्रिम कमी की स्थिति उत्पन्न न हो। सोशल मीडिया पर एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी को लेकर भी भ्रामक खबरें प्रसारित हो रही हैं। इस संबंध में, जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमानुसार गैस वितरण की व्यवस्था बनाए रखें। जिन उपभोक्ताओं ने विधिवत गैस बुकिंग कराई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। एजेंसियों को लंबित बुकिंग को प्राथमिकता देते हुए समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। आम लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी कहा कि अफवाहों के कारण अनावश्यक भीड़ और भंडारण से आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, इसलिए सभी लोग जिम्मेदारी से काम करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर डीएम ने मार्च 2026 के कार्यक्रम तय किए:भ्रमण और निरीक्षण के लिए विस्तृत समय सारिणी जारी
    Next Article
    लखीमपुर में नायब कोर्ट से राजस्व वाद की पत्रावली गायब:जिलाधिकारी के आदेश पर पूर्व लिपिक पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment