Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंजन की सरकार में बड़े काम ठप पड़े:गैसड़ी से सपा विधायक राकेश यादव बोले– परशुरामपुर में बिजली नहीं, रेहरा-भातर जीतपुर पुल के लिए पैसा नहीं दिया

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर की विधानसभा गैसड़ी से सपा विधायक राकेश यादव भाजपा सरकार से नाराज हैं। उनक कहना है कि सारी योजनाएं ठप हैं। हमने अपनी विधायक निधि और पूर्वांचल विकास निधि से छोटी-छोटी सीसी रोड बनवाई हैं। पचपेड़वा से चंदनपुर होते हुए अयोध्या को जोड़ने वाला उतरौला संपर्क मार्ग जैसी बड़ी परियोजना का काम शुरू ही नहीं हो पाया। मैंने व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री योगी से मिलकर निवेदन किया था। ये साल भी बीत गया। लेकिन काम की कोई सूचना नहीं मिली। डबल इंजन की सरकार ने क्षेत्र में कोई विकास नहीं कराया है। भास्कर रिपोर्टर ने सपा विधायक से बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू…। सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: हम अपने आप से अपने नंबर नहीं देंगे। आप जनता के बीच में जाएंगे जनता बताएगी हमारा नंबर क्या है। 2012 से 2017 के बीच में हमारी सरकार थी। मेरे पिताजी मंत्री थे। अपने क्षेत्र में पॉलिटेक्निक विद्यालय बनवाया। महिला डिग्री कॉलेज बनवाया। तमाम शमशान घाट और कब्रिस्तान बनवाए। राजकीय इंटर कॉलेज पिपरिया जमुनी में निर्माण कार्य शुरू हुआ था। सरकार चली गई थी। इस सरकार में हम हमारे थारू विकास परियोजना के अंतर्गत जो विकास कार्य होते थे सेंट्रल गवर्नमेंट से पैसा आता था वह शून्य कर दिया गया। सवाल : सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: हमारे विधानसभा क्षेत्र में विपक्ष के विधायक होने के नाम पर कोई बड़ा काम नहीं हुआ। जितने भी बड़े काम हुए हैं वो समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए। भाजपा सरकार भी थी तो उनके विधायक ने कोई विकास कार्य नहीं किया। कोई बड़े काम नहीं हुए। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जिसे आप नहीं करा पाए? जवाब: बूढ़ी राप्ती पर लैबुडवा खादर में बहुत महत्वपूर्ण पुल बनना है। हर साल कोई ना कोई व्यक्ति वहां डूबता है। हमारी सरकार में बना पॉलीटेक्निक कॉलेज आजतक शुरू नहीं हो पाया। 2007 तक मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे। इस मंडल में तीन चीनी मिल दीं। दो-दो भारत रत्न दिए लेकिन उनके नाम पर एक भी उद्योग नहीं लग पाया। परशुरामपुर गिधहवा में और सोनगढ़ा-मटेरा में मुलायम सरकार में विद्युतीकरण हुआ। लेकिन बिजली नहीं पहुंची। रेहरा-भातर जीतपुर का पुल क्षतिग्रस्त है, जिसके चलते एसएसबी जवान बॉर्डर पर नहीं जा सकते। इस पुल के लिए हमने सदन में बात उठाई थी लेकिन अभी तक पैसा अलॉट नहीं हुआ। सवाल: इस बार क्या आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं समाजवादी पार्टी का सेवक हूं। जनता अगर कहेगी तो मैदान में आऊंगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चाहा तो समाजवाद का परचम फिर से बलरामपुर में लहराऊंगा। सवाल : तो क्या आपको इस बार टिकट मिलेगी? जवाब: समाजवादी पार्टी जिसको भी दावेदार बनाएगी, उसे हम लोग आगे बढ़कर हाथो हाथ लेंगे। अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की बागडोर सौपेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी की ओर से आपत्ति पत्र दाखिल:मानहानि मामले में अगली सुनवाई 13 अप्रैल को, कोर्ट से बरी युवकों को बताया था आरोपी
    Next Article
    कपड़ा व्यापारी से 4 लाख की लूट की सूचना फर्जी:कायमगंज में पीड़ित ने दोस्त संग मिलकर रची थी कहानी, दो आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment