Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंजीनियर को जेसीबी से कुचलने की कोशिश, VIDEO:ऐन वक्त पर पीछे हटा तो बची जान, इंदौर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की साइट पर विवाद

    5 hours ago

    1

    0

    इंदौर में इंजीनियर पर जेसीबी मशीन चढ़ाने की कोशिश की गई। इंजीनियर ने ऐन वक्त पर पीछे हटकर अपनी जान बचाई। घटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की एरोड्रम साइट पर मंगलवार की है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले टक्कर मारने, फिर पंजे से कुचलने की कोशिश वीडियो में दिख रहा है कि मेट्रो साइट पर जेसीबी ड्राइवर और इंजीनियर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही है। इसी दौरान ड्राइवर जेसीबी आगे बढ़ाता है और इसका पंजा इंजीनियर की ओर मोड़ देता है। इंजीनियर बचने के लिए नीचे गिर जाता है। ड्राइवर फिर पंजा गिराकर इंजीनियर को उसके नीचे दबाने की कोशिश करता है। इंजीनियर पीछे हटकर अपनी जान बचाता है। इसके बाद जेसीबी के नीचे से निकलकर भागता है। ड्राइवर एक बार फिर जेसीबी उसकी तरफ बढ़ाता है। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों के चिल्लाने पर जेसीबी को रोक लेता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच साइट पर काम को लेकर विवाद हुआ था। देखिए, दो तस्वीरें… थाने में शिकायत नहीं की, जांच कर रही पुलिस इंजीनियर ने जेसीबी ड्राइवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत नहीं की है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा- वायरल वीडियो के आधार पर मामले में संज्ञान लिया गया है। पीड़ित इंजीनियर की भी तलाश की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गीजर की गैस से पति-पत्नी और बेटे की मौत:कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस से गई जान, चार दिन पहले सऊदी से सूरत लौटा था परिवार
    Next Article
    ईरान पर हमले की तैयारी कर रहा अमेरिका, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment