Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिठूर के बराठनपुरवा में CSJMU स्वयंसेवकों ने कमान संभाली:प्लास्टिक मुक्त गांव का संकल्प लिया, घर-घर जाकर बच्चों का टीकाकरण कराया

    1 hour ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने सामाजिक सरोकार की एक नई मिसाल पेश की है। विवि की एनएसएस अटल इकाई-1 ने बिठूर के बराठनपुरवा गांव में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन बुधवार को युवाओं ने स्वच्छता का अलख जगाया। ग्रामीणों को स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं के लाभ के प्रति जागरूक भी किया। विश्वविद्यालय के युवाओं का यह जोश देखकर गांव का माहौल पूरी तरह सेवा भाव के रंग में रंगा नजर आया। शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत एनएसएस के पारंपरिक गीत के साथ हुई, जिसने स्वयंसेवकों के भीतर सामुदायिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति ऊर्जा भर दी। इसके तुरंत बाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता तिवारी के नेतृत्व में 'प्लास्टिक उन्मूलन अभियान' छेड़ा गया। युवाओं की टोलियों ने गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थानों और पंचायत भवन के आसपास बिखरे प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा किया। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि प्लास्टिक न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि उनके पशुओं और मिट्टी की उर्वरता के लिए भी कितनी घातक है। इस शिविर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ा रहा। गांव के पंचायत भवन में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने गांव के घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों के टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी और उन्हें केंद्र तक लाने में मदद की। इसके साथ ही, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'आयुष्मान भारत योजना' के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में ग्रामीणों का सहयोग किया। युवाओं ने ग्रामीणों को बताया कि कैसे एक छोटा सा कार्ड बीमारी के समय उनके लिए बड़ा सहारा बन सकता है। शाम के सत्र में स्वयंसेवकों ने कंपोजिट विद्यालय परिसर की तस्वीर बदलने का जिम्मा उठाया। परिसर में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया और वहां उगी झाड़ियों व कचरे को साफ किया गया। भविष्य की योजनाओं पर काम करते हुए विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन और चिन्हांकन भी किया, ताकि मानसून या आगामी अवसरों पर वहां हरियाली फैलाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस कमिश्नर के आदेश पर FIR:विवादित प्लॉट में हरे पेड़ काटने को लेकर मामला
    Next Article
    लखनऊ में धर्म गुरुओं ने विश्व शांति की अपील किया:मौलाना जवाद बोले- पूरे विश्व के हालात चिंता जनक , अमेरिका सब पर दादागिरी करना चाहता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment