Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजराइल-ईरान जंग; 37 भारतीय जहाज-1109 नाविक फंसे:होर्मुज रूट बंद होने से बढ़ी मुश्किलें; 3 भारतीयों की मौत, सरकार ने रिस्पांस टीम बनाई

    18 hours ago

    1

    0

    अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का असर अब भारतीय समुद्री व्यापार पर दिखने लगा है। ईरान ने दुनिया का सबसे अहम होर्मुज रूट बंद कर दिया है। इसके चलते भारतीय झंडे वाले 37 जहाज और उनमें सवार 1,109 भारतीय नाविक वर्तमान में फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में फंसे हुए हैं। इन जहाजों में भारत के लिए जरूरी कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) और एलएनजी लदा हुआ है। जहाजों पर काम करने वाले कम से कम 3 भारतीय नाविकों की मौत हो गई है, जबकि एक नाविक घायल है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिपिंग मंत्रालय ने एक 'क्विक रिस्पांस टीम' का बनाई है। यह टीम फंसे हुए नाविकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए 24 घंटे काम करेगी। दुबई-अबू धाबी से 2000+ भारतीय लौटे इस बीच मिडिल ईस्ट में फंसे 2100 से ज्यादा भारतीय 7 फ्लाइट्स से मंगलवार को देश लौटे। वहीं मिडिल ईस्ट के कई देशों में एयरस्पेस बंद होने के चलते दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और चेन्नई एयरपोर्ट पर 250 से ज्यादा इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं। इनमें दिल्ली से 80+, मुंबई से 107, बेंगलुरु से 42 और चेन्नई से 30 उड़ानें शामिल हैं। मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के कारण एअर इंडिया ने जेद्दा और दुबई के लिए खास राहत उड़ानें शुरू की हैं। वहीं, इंडिगो जेद्दाह से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 10 स्पेशल उड़ानें भी चला रहा है। पीएम मोदी ने 8 खाड़ी देशों से बात की पीएम नरेंद्र मोदी ने दो दिन में भारतीयों की सुरक्षा को लेकर 8 खाड़ी देशों के नेताओं से बात की है। पीएम ने आज ओमान के सुल्तान, कतर के अमीर और कुवैत के क्राउन प्रिंस से फोन पर बात की और वहां हुए हमलों की निंदा की। अबू धाबी से भारत लौटे लोग, 5 फोटो इजराइल-ईरान जंग का देश-दुनिया पर असर जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खाड़ी देशों में भीषण हमलों के बीच जेद्दा और दुबई के लिए स्पेशल फ्लाइट ऑपरेट करेगी एयर इंडिया, चेक करें डिटेल्स
    Next Article
    'भारत-इजरायल हमारे खिलाफ बड़ी साजिश...', ईरान जंग के बीच PAK मंत्री का बड़ा दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment