Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजराइल-ईरान जंग में फंसे पंजाबी:चंडीगढ़-पंजाब से दुबई और UAE आने-जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल; कल सुबह भी उड़ान नहीं भरेंगी

    4 hours ago

    1

    0

    अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़े हैं। इसका असर यहां पंजाब में भी देखा गया। अमृतसर से मिडिल ईस्ट में उड़ने वाली कई फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं। साथ ही संयुक्त राज्य अमीरात (UAE), दुबई, आदि से आने वाली फ्लाइटें भी कैंसिल की गईं। इसके बाद से अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सैकड़ों लोग परेशान हैं। यही हालत चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी है। यहां से भी दुबई को जाने वाली शाम की फ्लाइट को कैंसिल किया गया है। कल सुबह की उड़ानें भी अभी से रद्द कर दी गई हैं। अमृतसर में ये फ्लाइट्स कैंसिल हुईं पंजाब में अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रभावित हुई कुल 4 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। एयरपोर्ट के डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि आज (शनिवार) रात 9 बजे UAE के शारजाह से अमृतसर पहुंचने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट कैंसिल हुई है। इसके अलावा, आज देर रात 1 बजकर 15 मिनट पर अमृतसर से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को कैंसिल किया गया है। वहीं, कल (रविवार) सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर अमृतसर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से एक फ्लाइट रद्द होने की सूचना वहीं, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज शाम 4 बजकर 50 मिनट पर दुबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। यहां सुबह से सारा हवाई यातायात स्मूद चल रहा था, लेकिन अचानक दुबई, UAE, कतर, आदि में ईरानी हमले के बाद भारत से यातायात प्रभावित हुआ है। कई प्रमुख एयरस्पेस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे लंबे-लंबे रूट और उड़ानों में देरी की स्थिति बनी है। कई उड़ानों के मार्ग भी बदल दिए गए हैं। खाड़ी देशों में पंजाबियों की भी बड़ी आबादी खाड़ी देशों में पंजाबियों की संख्या का कोई ऑफिशियल सटीक आंकड़ा नहीं है। भारत सरकार (MEA) के 2021 के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के लगभग 70,500 श्रमिकों को खाड़ी देशों के लिए इमिग्रेशन क्लीयरेंस दिया गया था। वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है, क्योंकि कई लोग व्यावसायिक और अन्य श्रेणियों में वहां रहते हैं। पंजाब में अमृतसर और चंडीगढ़ के अलावा बड़ी संख्या में पंजाबी दिल्ली से भी विदेश यात्रा करते हैं। सरकारी अनुमान के मुताबिक, तीनों जगहों से रोजाना 4,000 से 6,000 लोग पंजाब और मिडिल ईस्ट के बीच यात्रा करते हैं। विमानन और इमिग्रेशन आंकड़ों के मुताबिक, अमृतसर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रोजाना लगभग 10,000 यात्रियों की आवाजाही होती है। इनमें से एक बड़ा हिस्सा दुबई, शारजाह और दोहा जैसे मिडिल ईस्ट के देशों की ओर होता है। इसके अलावा चंडीगढ़ (मोहाली) एयरपोर्ट से भी दुबई और शारजाह के लिए सीधी उड़ानें हैं। आंकड़ों के अनुसार, चंडीगढ़ से केवल शारजाह के लिए लगभग 1,500 यात्री हर महीने यात्रा करते हैं। पंजाब से विदेश जाने वाले लगभग 45% यात्री अभी भी दिल्ली एयरपोर्ट (IGI) का उपयोग करते हैं। पंजाब से खाड़ी देशों में जाने वाले ब्लू-कॉलर मजदूरों की संख्या सालाना लगभग 39,000 (औसत 100-110 लोग प्रतिदिन) है, जो वर्क वीजा पर जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान ने कतर, UAE, कुवैत समेत कई US मिलिट्री बेस पर किया अटैक, देखें
    Next Article
    यूपी के ताकतवर IAS संजय प्रसाद केंद्र में जाएंगे:योगी के भरोसेमंद अफसर; आलोक कुमार समेत 5 IAS भी इंपैनल्ड

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment